Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सीवान में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या की, इलाके में दहशत

On: August 9, 2025 11:27 AM
Follow Us:
गोली मारकर हत्या
---Advertisement---

Siwan News— जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र में शनिवार को अपराधियों ने एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रेपुरा गांव के समीप स्थित गैस एजेंसी के पास हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान जीरादेई निवासी स्वर्गीय चंद्रिका सिंह के पुत्र विपेन्द्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विपेन्द्र अपनी डीसी बहन द्वारा भेजी गई राखी लेने अपने एक दोस्त के साथ बाइक से रेपुरा गांव जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

गोलियों की चपेट में आकर विपेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद युवक किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। उसी युवक ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और विपेन्द्र को सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Also Read: Jharkhand: पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों में 24 घंटे का स्पेशल ऑपरेशन, 15 कुख्यात अपराधी भी पकड़े गए

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सुराग जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment