Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chhapra: अकीलपुर पंचायत में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण, भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह की पहल

राहत सामग्री
---Advertisement---

Chhapra News: सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के अकीलपुर दियारा पंचायत में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 300 लोगों को चिउरा, मिठा और बिस्कुट जैसी राहत सामग्री वितरित की गई।

यह वितरण सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी की कांस्टीट्यूशन क्लब, दिल्ली के सचिव पद पर शानदार जीत के उपलक्ष्य में किया गया। राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस क्लब के चुनाव में देश की बड़ी हस्तियों ने मतदान किया, जिससे यह चुनाव काफी निर्णायक बन गया था। उन्होंने कहा कि यह जीत बिहार के सम्मान और गौरव का प्रतीक है, और यह सांसद की व्यापक सामाजिक सहभागिता एवं संघर्ष यात्रा का सकारात्मक परिणाम है।

कार्यक्रम में कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

राहत सामग्री लेकर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल को गंगा पार कर करीब 50 मिनट की नाव यात्रा करनी पड़ी। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में पहुँचकर उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली।

Also Read: अकीलपुर पंचायत में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण, भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह की पहल

इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह ने स्थानीय विधायक पर भी निशाना साधा, कहा कि “सोनपुर विधानसभा की जनता बाढ़ से त्रस्त है, लेकिन विधायक अब तक लोगों का हाल-चाल तक लेने नहीं पहुंचे। जनता अब जागरूक है और इस बार निश्चित रूप से बदलाव लाएगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि सोनपुर में परिवर्तन अब तय है और जनता ने अपना मन बना लिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment