Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Nirsa News: चिरकुंडा से श्री श्याम बालाजी धाम मैथन के लिए निकली निशान यात्रा

चिरकुंडा से श्री श्याम बालाजी धाम मैथन के लिए निकली निशान यात्रा
---Advertisement---

Nirsa News: सोमवार की सुबह चिरकुंडा ठाकुर बाड़ी से सैकड़ों श्रद्धालु निशानों के साथ नाचते-गाते श्री श्याम बालाजी धाम मैथन मंदिर पहुंचे। निशान शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पानी व शर्बत की व्यवस्था की गयी थी. जय श्री श्याम के नारे से चिरकुंडा से श्री श्याम बालाजी धाम मैथन तक का पूरा इलाका भक्तिमय हो गया. निशान यात्रा चिरकुंडा ठाकुर बाड़ी से शुरू होकर तालडांगा, कुमारधुबी, मैथन मोड़ होते हुए श्री श्याम बालाजी मंदिर पहुंची.

इस संबंध में आयोजकों ने बताया कि यह सूरज गढ़ की निशानी है जो पूरे धनबाद में पहली बार चिरकुंडा से निकली है. सूरज गढ़ की महिमा का जितना भी गुणगान किया जाए वह कम होगा। हम बस इतना ही कह सकते हैं कि यह एक प्राचीन निशान है.

जो पिछले 350-400 वर्षों से बाबा के शिखर पर लहरा रहा है। जहां पिछले 16 अगस्त से चल रहे कार्यक्रम के तहत आज निशान शोभा यात्रा निकाली गई है. 21 अगस्त की दोपहर में श्याम पाठ एवं महाभंडारे के साथ यह कार्यक्रम संपन्न होगा. बीच-बीच में प्रतिदिन भजन कीर्तन एवं प्रसाद वितरण भी चलता रहेगा।

Also Read: Nalanda News: सड़क दुर्घटना में घायल एक अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

रिपोर्ट : धर्मेंद्र शर्मा, निरसा 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment