Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Samastipur: नीरपुर गांव में युवक को गोली मारकर किया जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

युवक
---Advertisement---

Samastipur News: कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव में सोमवार रात आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान मोहम्मद नेहाल, पिता मोहम्मद सत्तार, निवासी नीरपुर के रूप में हुई है। नेहाल को दाहिने कूल्हे पर गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी संजय पांडेय सदर अस्पताल पहुंचे और घायल युवक का बयान दर्ज किया। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच का निर्देश दिया है।

Also Read: नीरपुर गांव में युवक को गोली मारकर किया जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

क्या है मामला?
नेहाल के अनुसार, सोमवार सुबह उसके छोटे भाई और गांव के ही विजय कुमार व प्रकाश सहनी के बीच ₹1,000 को लेकर विवाद हुआ था। दोनों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसके भाई के साथ ब्रह्म स्थान के पास मारपीट की थी। हालांकि, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया।

शाम को एक बार फिर आरोपी युवक के भाई को जबरन अपने साथ ले जा रहे थे। तभी नेहाल ने बीच-बचाव करते हुए भाई को घर वापस लाया। इसी दौरान पीछा कर रहे बदमाशों ने नेहाल पर फायरिंग कर दी, जिसमें उसे गोली लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और नेहाल को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस की प्रतिक्रिया:
एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि यह घटना पुराने लेन-देन विवाद का नतीजा है। गांव में दिन में दो बार मारपीट की घटनाएं हुई थीं, लेकिन पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि गोलीबारी की घटना के आरोपितों की पहचान कर ली गई है और उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी विवाद या घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा में खूनी वारदात से दहला भंडरा

लोहरदगा में खूनी वारदात से दहला भंडरा! पत्नी और उसके कथित प्रेमी की टांगी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

मानव सेवा को समर्पित रहा टीम पीएसएफ का 11वां स्थापना दिवस

मानव सेवा को समर्पित रहा टीम पीएसएफ का 11वां स्थापना दिवस, झारखंड स्थापना दिवस पर सेवा और समर्पण का दिया संदेश

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर गुमला के पर्यटन स्थल विकास की बाट जोह रहे

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर गुमला के पर्यटन स्थल विकास की बाट जोह रहे, सरकारी उदासीनता से नहीं मिल पा रही पहचान

Chhath Puja: सुबह की अर्घ्य के साथ ही आस्था का महापर्व छठ संपन्न

Chhath Puja: सुबह की अर्घ्य के साथ ही आस्था का महापर्व छठ संपन्न, चार दिनों तक भक्तिमय रहा माहौल

Dhanbad News: 35 लाख लोग रोजाना सिर्फ 10 मिनट दें, तो चमन बन जाएगा धनबाद

Dhanbad News: 35 लाख लोग रोजाना सिर्फ 10 मिनट दें, तो चमन बन जाएगा धनबाद, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ में दौड़ा पूरा शहर

Palamu News: झारखंड स्थापना दिवस पर पलामू में दिखा उत्साह

Palamu News: झारखंड स्थापना दिवस पर पलामू में दिखा उत्साह, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ में डीसी-एसपी के साथ दौड़े अधिकारी और स्कूली बच्चे

Leave a Comment