Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Latehar News: पुलिस को नक्सलवाद के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, JJMP का चैप्टर क्लोज़!

On: September 1, 2025 5:27 PM
Follow Us:
पुलिस को नक्सलवाद के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, JJMP का चैप्टर क्लोज़!
---Advertisement---

Latehar News: प्रयाग मांझी, पप्पू लोहरा, मनीष यादव…ये वो नाम है है जिसका ख़ौफ हुआ करता था…लेकिन झारखंड पुलिस की गोलियों ने उनके साथ उनके ख़ौफ़ का भी ख़ात्मा कर दिया…झारखंड पुलिस के एंटी नक्सल ऑपरेशन ने रेड टेरर यानी नक्सलियों को घुटने पर ला दिया है…हाल के दिनों में कुछ बड़े एनकाउंटर में नक्सलियों के बड़े कमांडर मारे गये…जिसका असर अब दिखने लगा है…लातेहार जिले में अरसे तक ख़ौफ़ का पर्याय रहे नक्सली संगठन JJMP का किताब अब बंद हो चुका है…आज यानी पहली सितंबर को JJMP सुप्रीमो रविन्द्र यादव सहित 9 उग्रवादियों ने एक साथ हथियारों के साथ सरेंडर कर दिया है…झारखंड पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है…पुलिस का दावा है कि हाल में हुए एनकाउंटर और ऑपरेशन तेज़ के कारण ही ये मुमकिन हुआ है…लातेहार पुलिस का दावा है कि JJMP ऑल आउट हो चुका है…चैप्टर क्लोज़…

add

हथियारों का ये ज़खीरा इस बात की तस्दीक है कि झारखंड में रेड टेरर यानी नक्सलवाद अब घुटने टेकने लगा है…लातेहार में एक साथ नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद यानी JJMP के 9 नक्सलियों ने हथियारों के साथ सरेंडर कर दिया है…झारखंड पुलिस के IG OPERATION माइकल राज ने इसे झारखंड पुलिस और केन्द्रीय सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि बताई…IG OPERATION ने कहा कि एक साथ एक ही नक्सली संगठन के इतनी तादाद में नक्सलियों ने झारखंड मे कभी सरेंडर नहीं किया…झारखंड में ये पहली बार हुआ है…

सरेंडर करने वालों में JJMP का सुप्रीमो और 5 लाख का इनामी जोनल कमांडर रविन्द्र यादव भी शामिल हैं…सरेंडर करने वाले 9 नक्सलियों में एक जोलन, चार सब जोनल और चार एरिया कमांडर शामिल हैं…इन 9 नक्सलियों में 5 पर कुल 23 लाख का इनाम घोषित है…पुलिस का दावा है कि इन नक्सलियों के सरेंडेर के साथ ही लातेहार में नक्सली संगठन JJMP का चैप्टर अब क्लोज़ हो गया है…जिले के पुलिस कप्तान ने कहा कि एंटी नक्सल ऑपरेशन, एनकाउंटर और सरकार की कारगर सरेंडर पॉलिसी से ये मुमकिन हो रहा है…

गौरतलब है कि लातेहार पुलिस ने इस साल जनवरी से अब तक 75 नक्सलियों को गिरफ्तारी किया है….बीते 24 मई को हुए एनकाउंटर में दस लाख का इनामी और JJMP का सुप्रीमो पप्पू लोहरा और पांच लाख का इनामी सुदेश गंझू उर्फ प्रभात को मार गिराया था…दो दिन बाद 26 मई को भी पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड हुई थी…जिसमें भाकपा माओवादी का सबजोनल कमांडर और पांच लाख का इनामी मनीष यादव मारा गया था…जबकि दस लाख के इनामी कुंदन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था….IG ऑपरेशन ने इन एनकाउंटरो का हवाला देते हुए नक्सलियों को चेतावनी दी है…

Also Read: Muzaffarpur: परिवारिक प्रताड़ना से परेशान युवक ने सिटी एसपी से लगाई न्याय की गुहार

हाल के दिनों में लातेहार जिले में अलग-अलग नक्सली संगठनों के उग्रवादियों ने सरेंडर किया है…इनमें JJMP का सब जोनल कमांडर और पांच लाख का इनामी लवलेश गंझू, एक लाख का इनामी प्रमोद गंझू, एक लाख का इनामी पलेंद्र गंझू, एक लाख का इनामी तुलसी गंझू समेत कई और उग्रवादी शामिल हैं…और इस बीच एक सितंबर एक साथ 9 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया…लिहाज़ा पुलिस ने JJMP के अस्तित्व के ख़ात्मे का दावा कर दिया है…गौरतलब है कि पलामू, गुमला और बोकारो में हाल में कई बड़े एनकाउंटर हुए हैं…21 अप्रैल को बोकारो में एक करोड़ का इनामी प्रयाग मांझी उर्फ विवेक और 25 लाख का इनामी अरविंद यादव सहित 8 नक्सली मारे गये थे…ऐसे कई एनकाउंटर हुए हैं…जिसका असर भी दिख रहा है…गौरतलब है कि गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद के ख़ात्मे डेडलाइन तय किया है…

लातेहार से TV45 के लिए रुपेश अग्रवाल के साथ ब्यूरो रिपोर्ट…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ड्यूटी में तैनात बीसीसीएल कर्मी (BCCL employee ) को लगी गोली , पंप हाउस में केबल लूटने आए चोरों ने मारी गोली

ड्यूटी में तैनात बीसीसीएल कर्मी (BCCL employee ) को लगी गोली ,पंप हाउस में केबल लूटने आए चोरों ने मारी गोली

CID की आठ घंटे की पूछताछ के बाद RIMS के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, नय डायरेक्टर (Director) बने डॉ. डी.के. सिन्हा

CID की आठ घंटे की पूछताछ के बाद RIMS के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, नय डायरेक्टर (Director) बने डॉ. डी.के. सिन्हा

'दो बूंद जिंदगी की' की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

‘दो बूंद जिंदगी की’ की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

नशा मुक्त अभियान (Drug-free campaign) का पूर्वी सिंहभूम में दिखा असर, नशे की खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली

नशा मुक्त अभियान (Drug-free campaign) का पूर्वी सिंहभूम में दिखा असर, नशे की खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली

पूरे झारखंड में मनाया गाया मुहर्रम (Muharram) त्योहार,जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों शांतिपूर्ण जूलूस संपन्न

पूरे झारखंड में मनाया गाया मुहर्रम (Muharram) त्योहार,जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों शांतिपूर्ण जूलूस संपन्न

कांग्रेस की ओर से झारखंड के छात्रों के लिए एक नई पहल ,"छात्रों की गूंज" (Students Voice) कार्यक्रम का आयोजन

कांग्रेस की ओर से झारखंड के छात्रों के लिए एक नई पहल ,”छात्रों की गूंज” (Students Voice) कार्यक्रम का आयोजन

Leave a Comment