Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad: पंचेत में बाइक और टाटा मैजिक की टक्कर, आधा दर्जन मजदूर घायल

Dhanbad: पंचेत में बाइक और टाटा मैजिक की टक्कर, आधा दर्जन मजदूर घायल
---Advertisement---

Dhanbad News: पंचेत ओपी क्षेत्र अंतर्गत जीरो माइल के समीप एक बाइक और टाटा मैजिक वाहन की आमने-सामने टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पंचेत पुलिस ने सभी घायलों को पंचेत डीवीसी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को एसएनएमएमसीएच, धनबाद रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाटा मैजिक में सवार लगभग छह मजदूर मुरलिया से अवैध कोयला खनन के लिए पंचेत के लूचीबाद जा रहे थे, जबकि बाइक सवार पंचेत की ओर आ रहा था। इसी दौरान जीरो माइल के पास दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए।

Also Read: पंचेत में बाइक और टाटा मैजिक की टक्कर, आधा दर्जन मजदूर घायल

घायलों की पहचान शेख जाहिद, गुलाम मुस्तफा, असफाक शेख, रहमतुल्ला शेख और जानी बाबू के रूप में हुई है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार पंचेत डीवीसी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। प्राथमिक जांच में अवैध कोयला खनन से जुड़ी गतिविधियों की भी पुष्टि हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment