Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad News: MSME प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद में संयुक्त निदेशक का किया स्वागत

MSME प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद में संयुक्त निदेशक का किया स्वागत
---Advertisement---

Dhanbad News: झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन (JITA) के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के संयुक्त निदेशक सह विभागाध्यक्ष (HOD) श्री इंद्रजीत यादव, IEDS का धनबाद आगमन पर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने श्री यादव के समक्ष उद्योग क्षेत्र से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं रखीं.

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जीएसटी परिषद द्वारा कोयला उत्पादों पर जीएसटी दरों में हालिया संशोधन से एमएसएमई क्षेत्र में गहरी चिंता और असंतोष पैदा हुआ है। उद्योगपतियों का कहना है कि इससे लागत बढ़ेगी और छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए परिचालन और भी कठिन हो जाएगा।

इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधियों ने यह भी अवगत कराया कि FSA (फ्यूल सप्लाई एग्रीमेंट)के तहत कोयले की आपूर्ति हार्ड कोक आधारित उद्योगों को नहीं मिल पाने से कई इकाइयाँ संकट में हैं। उद्योगपतियों ने आग्रह किया कि मंत्रालय इस विषय को संज्ञान में लेकर FSA आपूर्ति को बहाल कराने की दिशा में पहल करे।

Also Read: Dhanbad News: बांकुरा में कोल इंडिया की CSR पहल के तहत IIT ISM धनबाद द्वारा बाजरा उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण

इस मौके पर श्री यादव ने उद्योगपतियों द्वारा उठाये गये मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित स्तर पर पहल करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर अमितेश सहाय,अध्यक्ष ,जीटा राजीव शर्मा महासचिव जीटा ,हिमांशु मित्तल,विभांशु अग्रवाल,विवेक सिंह,कृष्ण कुमार एमएसएमई के उप निदेशक सुजीत कुमार आदि उपस्थित थे ।।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा में खूनी वारदात से दहला भंडरा

लोहरदगा में खूनी वारदात से दहला भंडरा! पत्नी और उसके कथित प्रेमी की टांगी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

मानव सेवा को समर्पित रहा टीम पीएसएफ का 11वां स्थापना दिवस

मानव सेवा को समर्पित रहा टीम पीएसएफ का 11वां स्थापना दिवस, झारखंड स्थापना दिवस पर सेवा और समर्पण का दिया संदेश

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर गुमला के पर्यटन स्थल विकास की बाट जोह रहे

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर गुमला के पर्यटन स्थल विकास की बाट जोह रहे, सरकारी उदासीनता से नहीं मिल पा रही पहचान

Chhath Puja: सुबह की अर्घ्य के साथ ही आस्था का महापर्व छठ संपन्न

Chhath Puja: सुबह की अर्घ्य के साथ ही आस्था का महापर्व छठ संपन्न, चार दिनों तक भक्तिमय रहा माहौल

Dhanbad News: 35 लाख लोग रोजाना सिर्फ 10 मिनट दें, तो चमन बन जाएगा धनबाद

Dhanbad News: 35 लाख लोग रोजाना सिर्फ 10 मिनट दें, तो चमन बन जाएगा धनबाद, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ में दौड़ा पूरा शहर

Palamu News: झारखंड स्थापना दिवस पर पलामू में दिखा उत्साह

Palamu News: झारखंड स्थापना दिवस पर पलामू में दिखा उत्साह, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ में डीसी-एसपी के साथ दौड़े अधिकारी और स्कूली बच्चे

Leave a Comment