Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सीपी राधाकृष्णन बने देश के नए उपराष्ट्रपति, एनडीए उम्मीदवार को मिली भारी जीत

On: September 10, 2025 10:20 AM
Follow Us:
Vice President Elections: सीपी राधाकृष्णन बने देश के नए उपराष्ट्रपति
---Advertisement---
Vice President Elections— एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के उम्मीदवार और झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने कुल 452 वोट हासिल करते हुए विपक्षी प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी को करारी शिकस्त दी, जिन्हें केवल 300 वोट मिले।

उपराष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी 392 मतों के मुकाबले राधाकृष्णन को लगभग दो तिहाई बहुमत प्राप्त हुआ। कुल 782 सांसदों में से 767 ने मतदान किया, जिनमें से 752 वोट वैध घोषित किए गए जबकि 15 मत अमान्य पाए गए।

बीजेपी ने दावा किया है कि विपक्ष के 14 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग कर एनडीए उम्मीदवार का समर्थन किया। एनडीए को पहले से ही 427 सांसदों का समर्थन प्राप्त था, जबकि वाईएसआर कांग्रेस के 11 सांसदों के समर्थन से यह आंकड़ा 438 तक पहुंच गया। क्रॉस वोटिंग के चलते यह संख्या बढ़कर 452 हो गई, जो राधाकृष्णन की जीत का आधार बनी।

सीपी राधाकृष्णन का राजनीतिक सफर

  • तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले में जन्मे सीपी राधाकृष्णन ने 17 वर्ष की उम्र में आरएसएस से जुड़ाव बनाया था।

  • वे 1998 और 1999 में कोयंबटूर से लोकसभा के लिए चुने गए और संसद पहुंचे।

  • 2004 से 2007 तक वे तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे।

  • 2023 में उन्हें झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

  • इसके बाद फरवरी 2024 में वे महाराष्ट्र के 24वें राज्यपाल बने।

Also Read: रांची में बड़ी कार्रवाई: इस्लाम नगर से संदिग्ध गिरफ्तार, आतंकी संगठन से जुड़े होने की आशंका

उनके लंबे राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए एनडीए ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया, और अब वह देश के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment