Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रांची में बड़ी कार्रवाई: इस्लाम नगर से संदिग्ध गिरफ्तार, आतंकी संगठन से जुड़े होने की आशंका

रांची में बड़ी कार्रवाई: इस्लाम नगर से संदिग्ध गिरफ्तार
---Advertisement---

Ranchi News — रांची में बड़ी कार्रवाई, लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित इस्लाम नगर इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने एक संयुक्त कार्रवाई के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। दिल्ली पुलिस, रांची पुलिस और एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वाड) की टीम ने सोमवार देर रात तबारक लॉज में छापेमारी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दो अन्य व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार व्यक्ति और पूछताछ में शामिल दोनों अन्य लोगों के तार किसी आतंकी संगठन से जुड़े हो सकते हैं। टीम ने छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, दस्तावेज़ और अन्य संदिग्ध सामान शामिल हैं।

Also Read: छपरा के ऊपर विमान नीचे क्यों उड़ाते हैं Rajiv Pratap Rudy? सांसद ने खुद बताया

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई खुफिया एजेंसियों से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर की गई थी, जिसमें इलाके में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल कुछ लोगों की मौजूदगी की सूचना थी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां सभी संदिग्धों से गहन पूछताछ कर रही हैं और जब्त किए गए सामान की तकनीकी जांच भी जारी है।

सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच का दायरा अन्य संभावित ठिकानों तक बढ़ाया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा में खूनी वारदात से दहला भंडरा

लोहरदगा में खूनी वारदात से दहला भंडरा! पत्नी और उसके कथित प्रेमी की टांगी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

मानव सेवा को समर्पित रहा टीम पीएसएफ का 11वां स्थापना दिवस

मानव सेवा को समर्पित रहा टीम पीएसएफ का 11वां स्थापना दिवस, झारखंड स्थापना दिवस पर सेवा और समर्पण का दिया संदेश

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर गुमला के पर्यटन स्थल विकास की बाट जोह रहे

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर गुमला के पर्यटन स्थल विकास की बाट जोह रहे, सरकारी उदासीनता से नहीं मिल पा रही पहचान

Chhath Puja: सुबह की अर्घ्य के साथ ही आस्था का महापर्व छठ संपन्न

Chhath Puja: सुबह की अर्घ्य के साथ ही आस्था का महापर्व छठ संपन्न, चार दिनों तक भक्तिमय रहा माहौल

Dhanbad News: 35 लाख लोग रोजाना सिर्फ 10 मिनट दें, तो चमन बन जाएगा धनबाद

Dhanbad News: 35 लाख लोग रोजाना सिर्फ 10 मिनट दें, तो चमन बन जाएगा धनबाद, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ में दौड़ा पूरा शहर

Palamu News: झारखंड स्थापना दिवस पर पलामू में दिखा उत्साह

Palamu News: झारखंड स्थापना दिवस पर पलामू में दिखा उत्साह, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ में डीसी-एसपी के साथ दौड़े अधिकारी और स्कूली बच्चे

Leave a Comment