Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

JMM के 13वें केंद्रीय सम्मेलन में शामिल हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन

दिशोम गुरु शिबू सोरेन
---Advertisement---

Ranchi News : जेएमएम का 13वां केंद्रीय सम्मेलन आज मंगलवार (14 अप्रैल 2025) को जेएमएम सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अध्यक्षता में शुरू हो गया है. इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन राजधानी रांची के खेलगांव स्थित शहीद हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम के बाबा साहेब अंबेडकर प्रांगण में किया गया है.जिसमें झारखंड और बिहार के अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात, असम, तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों से झामुमो के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं.

बता दें, जेएमएम के 13वें केंद्रीय अधिवेशन के कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन, उनकी पत्नी रूपी सोरेन, जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी समेत कई नेता शामिल हुए.कार्यक्रम की शुरुआत से पहले शिबू सोरेन ने बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद मंच से उन्होंने सम्मेलन में आए पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया.

पार्टी के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासियों, पीड़ितों, दलितों और शोषितों ने जुल्म से तंग आकर 2019 में डबल इंजन सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया. गुरुजी द्वारा लगाया गया पौधा आज एक विशाल वृक्ष बन गया है.

 झारखंड गठन के बाद से ही राज्य के आदिवासियों, मूलवासियों और दलितों का शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा था. 2019 के विधानसभा चुनाव में जब झामुमो के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी तो विपक्ष ने उसे गिराने की काफी कोशिश की लेकिन आबू सरकार झुकने को तैयार नहीं हुई.सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आबू सरकार झारखंड की जनता के हित में काम कर रही है और फैसले ले रही है.

Also Read : रामगढ़ पुलिस और पब्लिक के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन, पुलिस टीम रही विजेता

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chhath Ghat Cleaning: जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के बीच ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी, श्रमदान कर संवारा सधरिया चुनरडीह छठ घाट

Chhath Ghat Cleaning: जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के बीच ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी, श्रमदान कर संवारा सधरिया चुनरडीह छठ घाट

CISF ACTION: बेरमो में अवैध कोयला खनन पर CISF और CCL का बड़ा एक्शन

CISF ACTION: बेरमो में अवैध कोयला खनन पर CISF और CCL का बड़ा एक्शन, 8 रैट होल कराए गए बंद; कोयला माफियाओं में हड़कंप

Bokaro Theramal: बोकारो थर्मल में जल्द लगेगा नया पावर प्लांट

Bokaro Thermal: बोकारो थर्मल में जल्द लगेगा नया पावर प्लांट, जमीन की कमी दूर करने की तैयारी: डीवीसी चेयरमैन राजेश पांडेय

Nahai Khay: नहाय-खाय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी छठव्रतियों को शुभकामनाएं

Nahai Khay: नहाय-खाय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी छठव्रतियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

Tribal Community: जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा की प्रेस वार्ता

Tribal Community: जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा की प्रेस वार्ता, सुरेश मुर्मू ने जनजातीय समाज के गौरव और योगदान पर रखे विचार

Kaali Puja: गोड्डा में भक्तिमय माहौल के बीच मां काली को दी गई भावुक विदाई

Kaali Puja: गोड्डा में भक्तिमय माहौल के बीच मां काली को दी गई भावुक विदाई, नम आंखों से श्रद्धालुओं ने किया प्रतिमा विसर्जन

Leave a Comment