Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पलामू में सुजीत सिन्हा गिरोह का वांछित अपराधी हरि तिवारी गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड से छिपा रहा था पहचान

On: April 14, 2025 9:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Palamu: पलामू पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सुजीत सिन्हा गिरोह के सक्रिय सदस्य और लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अपराधी हरि तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। हरि तिवारी के खिलाफ हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट सहित करीब 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से दो फर्जी आधार कार्ड और एक एटीएम कार्ड भी बरामद किया है।

add

पुलिस के अनुसार, हरि तिवारी फर्जी पहचान छिपाकर धर्मेंद्र कुमार तिवारी और गया (बिहार) निवासी सुमित कुमार के नाम से आधार कार्ड बनवाकर इस्तेमाल कर रहा था। इन फर्जी दस्तावेजों के सहारे वह पुलिस से बचता फिर रहा था।

एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि 13 जनवरी को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डाल्टनगंज के हाउसिंग कॉलोनी में सुजीत सिन्हा गिरोह के कुछ सदस्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में छिपे हुए हैं। इस आधार पर की गई छापेमारी में गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार किए गए थे। पूछताछ में सामने आया कि इस साजिश का पूरा अरेंजमेंट हरि तिवारी ने किया था।

Also Read: डीएम के निर्देश पर उत्पाद विभाग की छापेमारी, 08 शराब धंधेबाज गिरफ्तार

हरि तिवारी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उससे सुजीत सिन्हा गिरोह की गतिविधियों, नेटवर्क और भविष्य की आपराधिक योजनाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में भी एक अलग केस दर्ज किया गया है और इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध पर नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि हरि तिवारी से पूछताछ के बाद गिरोह के कई और राज़ खुल सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ओबी डंप (OB dump) के खेल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन , उपायुक्त ने कहा - यह पहली और आखिरी घटना नहीं है

ओबी डंप (OB dump) के खेल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन , उपायुक्त ने कहा – यह पहली और आखिरी घटना नहीं है

कुख्यात गैंगस्टर (gangster) प्रिंस खान का धमकी भरा कॉल , व्यापारी से ₹5 करोड़ की मांगी फिरौती

कुख्यात गैंगस्टर (gangster) प्रिंस खान का धमकी भरा कॉल , व्यापारी से ₹5 करोड़ की मांगी फिरौती

कुल्हाड़ी (axe) से मार कर बेटे ने की बाप की हत्या, 63 वर्षीय पिता ने मौके पर तड़प - तड़प कर तोड़ा दम

कुल्हाड़ी (axe) से मार कर बेटे ने की बाप की हत्या, 63 वर्षीय पिता ने मौके पर तड़प – तड़प कर तोड़ा दम

ड्यूटी में तैनात बीसीसीएल कर्मी (BCCL employee ) को लगी गोली , पंप हाउस में केबल लूटने आए चोरों ने मारी गोली

ड्यूटी में तैनात बीसीसीएल कर्मी (BCCL employee ) को लगी गोली ,पंप हाउस में केबल लूटने आए चोरों ने मारी गोली

CID की आठ घंटे की पूछताछ के बाद RIMS के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, नय डायरेक्टर (Director) बने डॉ. डी.के. सिन्हा

CID की आठ घंटे की पूछताछ के बाद RIMS के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, नय डायरेक्टर (Director) बने डॉ. डी.के. सिन्हा

'दो बूंद जिंदगी की' की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

‘दो बूंद जिंदगी की’ की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

Leave a Comment