Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बाघमारा में अवैध कोयला लदे बोलेरो की टक्कर से मचा हड़कंप, आक्रोशित लोगों ने लगाई गाड़ी में आग

On: April 15, 2025 11:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Baghmara: तेतुलमारी थाना क्षेत्र के पांडेयडीह और शक्ति चौक के बीच स्थित कुष्ठ अस्पताल के समीप सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने अवैध कोयला लदे बोलेरो वाहन में आग लगा दी।

add

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अवैध कोयला से लदी बोलेरो तेतुलमारी की ओर से शक्ति चौक की दिशा में जा रही थी। जैसे ही वाहन पांडेयडीह पार कर कुष्ठ अस्पताल के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक अन्य बोलेरो को तेज रफ्तार में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूसरी बोलेरो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों में अवैध कोयला परिवहन को लेकर गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कोयला लदे बोलेरो को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही तेतुलमारी थाना और ईस्ट बसुरिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और ट्रैफिक सामान्य करने का प्रयास शुरू किया।

Also Read: हजारीबाग में पोषण पखवाड़ा के तहत जन-जागरूकता हेतु प्रचार-रथ रवाना

इस घटना के चलते मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात घंटों बाधित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अवैध कोयला तस्करी की दिशा में भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

यह घटना एक बार फिर अवैध कोयला कारोबार पर सवाल खड़े करती है और प्रशासन की कार्यप्रणाली को कटघरे में लाती है। स्थानीय लोगों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण मनाने को लेकर गिरिडीह में बैठक

बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण मनाने को लेकर गिरिडीह में बैठक

देवघर के KKN स्टेडियम में समर कैंप क्रिकेट टूर्नामेंट का14वां सीज़न का आयोजन :खिलाड़ियों के साथ- साथ  उनके माता-पिता उत्साहित

KKN स्टेडियम में समर कैंप क्रिकेट टूर्नामेंट का14वां सीज़न का आयोजन:खिलाड़ियों के साथ- साथ  उनके माता-पिता उत्साहित

jharkhand में जमशेदपुर के अलावा बाकी शहरो में भी भीषण गर्मी का प्रकोप : शहर का तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच

jharkhand में जमशेदपुर के अलावा बाकी शहरो में भी भीषण गर्मी का प्रकोप : शहर का तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच

साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई : jamtara पुलिस ने पांच साइबर जालसाजों को किया गिरफ्तार

साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई : jamtara पुलिस ने पांच साइबर जालसाजों को किया गिरफ्तार

jharkhand के जामताड़ा जीले में TB मुक्त बनाने की दिशा में की गई पहल : महिलाओं को सतर्क रहने का दिया गया सलाह

jharkhand के जामताड़ा जीले में TB मुक्त बनाने की दिशा में की गई पहल : महिलाओं को सतर्क रहने का दिया गया सलाह

JHARKHAND के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने नई दिल्ली के लिए हुए रवाना: सांस्कृतिक समागम होगें शामिल

JHARKHAND के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने नई दिल्ली के लिए हुए रवाना: सांस्कृतिक समागम होगें शामिल

Leave a Comment