Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Vijayadashami 2025: भोजपुर में मौसम बेअसर, बारिश के बाद भी रावण दहन के लिए उमड़ी भीड़

On: October 2, 2025 11:34 PM
Follow Us:
भोजपुर में मौसम बेअसर, बारिश के बाद भी रावण दहन के लिए उमड़ी भीड़
---Advertisement---

Vijayadashami 2025: विजयादशमी के शुभ अवसर पर आरा शहर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रावण दहन का भव्य आयोजन किया गया. इस दौरान मैदान में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक उमड़ पड़े और पूरा वातावरण जय श्री राम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा. रामलीला कमेटी की ओर से रावण के विशाल पुतले तैयार कराए गए थे। भगवान श्रीराम ने जैसे ही बाण चलाकर रावण का वध किया, आतिशबाजी और पटाखों की आवाज से मैदान जगमगा उठा। आसमान में आतिशबाजी का रंग-बिरंगा नजारा देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

कार्यक्रम में भोजपुर के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. भीड़ में किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गयी थी. भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया ने कहा कि यह आयोजन वर्षों से आरा शहर की पहचान रहा है. विजयादशमी हमें संदेश देती है कि सदैव असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय होती है।मैदान में मौजूद बच्चे और महिलाएं आतिशबाजी का खूब आनंद लेते दिखे. देर रात तक रामलीला मैदान में मेले जैसा माहौल रहा।

एसपी श्री राज ने कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत है. समिति के अध्यक्ष सोनू राय ने बताया कि बारिश के बाद भी काफी लोग रावण दहन और रामलीला देखने आये. रावण बहुत ज्ञानी था, उसके जैसा विद्वान कोई नहीं था। लेकिन ये बुराई पर अच्छाई की जीत है.

Also Read: Bokaro News: कथारा दुर्गा मंडप में लगी आग, लाखों की लागत वाला डीजी जेनरेटर जलकर खाक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment