Bhojpur News: नवरात्रि के समापन के बाद, भोजपुर जिले में विजयादशमी के दिन देवी दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े धूमधाम से किया गया। भक्त डीजे संगीत, जयकारों और भक्ति गीतों के बीच देवी को विदाई देने पहुंचे। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जुलूस निकाले गए और श्रद्धालुओं ने आरा शहर के मझौवां नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

विसर्जन के दौरान जहां बड़े-बुजुर्गों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ देवी मां को विदाई दी, वहीं छोटे बच्चों की आंखें नम हो गईं।कई तो देवी मां की प्रतिमा को देखकर जोर-जोर से रोने लगे। इसके बाद वहां मौजूद समिति के सदस्यों ने बच्चों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मासूम जिद और आंसुओं ने माहौल को भावुक कर दिया।
Also Read: Bihar Weather Update: बिहार में खराब मौसम से सामान्य जनजीवन प्रभावित, स्कूल-कॉलेज बंद
विसर्जन के समय उपस्थित लोग बच्चों के दर्द से भावुक हो गए। जयकारे, नाच-गाने के बीच बच्चों की सिसकियाँ इस आयोजन को और भी मार्मिक बना रही थीं। हर कोई कामना कर रहा था कि देवी दुर्गा की कृपा सदैव बनी रहे। विसर्जन के साथ ही नवरात्रि का समापन हो गया।





