Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जमुआ में राशन गोदाम में औचक जांच, कालाबाजारी की शिकायत पर एसडीएम ने खंगाले रिकॉर्ड

जमुआ में राशन गोदाम में औचक जांच, कालाबाजारी की शिकायत पर एसडीएम ने खंगाले रिकॉर्ड
---Advertisement---

गिरिडीह के जमुआ प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के बीच राशन गोदाम में कालाबाजारी की शिकायत ने प्रशासन का ध्यान खींचा है। शिकायत के बाद मंगलवार को खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो ने जमुआ स्थित राशन गोदाम का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम के अचानक पहुंचने से गोदाम परिसर में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी नरेश वर्मा भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने खाद्यान्न वितरण से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। इसमें रसीद, स्टॉक, लेखा-जोखा रजिस्टर समेत अन्य रिकॉर्ड शामिल थे। जांच के दौरान कई कमियां सामने आने पर एसडीएम ने संबंधित कर्मियों को रिकॉर्ड दुरुस्त करने और सभी दस्तावेजों को अपडेट रखने का निर्देश दिया। उन्होंने व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत भी दी।

निरीक्षण के दौरान डोर-टू-स्टेप डिलीवरी व्यवस्था को लेकर भी शिकायतें सामने आईं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, निर्धारित 32 वाहनों की जगह सिर्फ आठ वाहनों से खाद्यान्न की आपूर्ति कराई जा रही है। इससे डीलरों तक राशन पहुंचने में देरी होने और बैकलॉग बढ़ने की बात कही गई। शिकायतकर्ताओं ने आशंका जताई कि आपूर्ति व्यवस्था में इस तरह की कमी से खाद्यान्न में गड़बड़ी की संभावना बढ़ सकती है।

वहीं, नए एजीएम ओमकार देव और डोर-टू-स्टेप डिलीवरी के संचालक दिनेश यादव की कार्यप्रणाली को लेकर भी शिकायत की गई। एसडीएम ने दोनों को कार्यसंस्कृति में सुधार करने, लंबित बैकलॉग को समाप्त करने और सभी रिकॉर्ड अपडेट रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्था में लापरवाही को लेकर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई गई। एसडीएम ने कहा कि निरीक्षण में सामने आई कमियों की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment