Dhanbad News: धनबाद में किन्नर समुदाय अपनी पहचान और सामाजिक सम्मान के लिए लड़ रहा है और लोगों में खुशियां भी फैला रहा है। इसी क्रम में किन्नर समाज की अध्यक्ष सुनैना सिंह राजपूत अपने साथियों के साथ शहर की सड़कों पर निकलीं और लोगों को पारंपरिक तरीके से आशीर्वाद देते हुए दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

भूफोड़ मंदिर के पास, किन्नर समुदाय के सदस्यों ने भोजपुरी गीतों पर नृत्य किया और राहगीरों को आशीर्वाद दिया। माहौल खुशी और रंगों से सराबोर था। कई लोगों ने इस अनोखे दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। सुनैना सिंह राजपूत ने कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ दान लेना नहीं, बल्कि खुशियां और आशीर्वाद बांटना है। हम चाहते हैं कि धनबाद में हमेशा शांति, सुकून और सौहार्द बना रहे।”
Also Read: Bhagalpur News: भागलपुर में कार्यपालक अभियंता के घर पर विजिलेंस ने की बड़ी कार्रवाई
उन्होंने आगे बताया कि दिवाली से पहले, किन्नर समुदाय पूरे शहर में घूमकर खुशियाँ बाँट रहा है और समृद्धि की कामना कर रहा है। समुदाय के सदस्य गीत, नृत्य और संगीत के साथ शहरवासियों का अभिवादन कर रहे हैं।





