Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एग्यारकुंड में मनाया गया पोषण पखवाड़ा, महिलाओं को किया गया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

On: April 18, 2025 2:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Dhanbad: राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर एग्यारकुंड उत्तर पंचायत के अंतर्गत पुराना पंचायत भवन में शुक्रवार को पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एग्यारकुंड उत्तर और दक्षिण पंचायत की सेविकाओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाएं, सहायिकाएं, स्वास्थ्य सहिया, ग्रामीण महिलाएं, गणमान्य लोग एवं दोनों पंचायतों के मुखिया उपस्थित रहे।

पोषण पखवाड़ा के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया गया। गोदभराई की रस्म को फलों के वितरण से एवं अन्नप्राशन को खीर खिलाकर संपन्न किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि कम खर्च में भी स्वस्थ और संतुलित आहार अपनाकर स्वयं को और अपने परिवार को पोषित रखा जा सकता है।

एग्यारकुंड उत्तर पंचायत की मुखिया काकुली मुखर्जी एवं एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के मुखिया अजय राम ने बताया कि 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर फल और सब्जियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें स्थानीय रूप से उपलब्ध पौष्टिक खाद्य सामग्रियों के लाभ के बारे में बताया गया।

Also Read: शिक्षा के मंदिर में अश्लीलता का नंगा नाच: भागलपुर के सरकारी स्कूल में बार बालाओं का डांस, प्रशासन मौन

कार्यक्रम में सुनील घोष, मनी मंडल, कालीचरण कुमार, सतिमा पाल, रूबी शर्मा, मिलु घोष, प्रीति साहनी, मालती गोराई, प्रतिमा राय, मीतू तंतुबाई, देवजानी बाउरी, तपूना बाउरी, जमुना गोराई, चाइना दास, गौरी दास, सविता राय, सुवेदा खातून, रेखा बाउरी, अंजनी कर्मकार, सावित्री बाउरी, सरिता देवी, प्रतिमा बाउरी, सुषमा बाउरी, आरती बाउरी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment