North Bihar में 24 घंटे के लिए नहीं चलेंगी बसें

Patna: बुधवार रात्रि 12:00 बजे से ही North Bihar के सभी ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर जा चुके हैं। इस वजह से पूरे उत्तर बिहार में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था ठप रहेगी।

बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने इस हड़ताल की घोषणा की है एवं प्रशासनिक मनमानी के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है।

North Bihar News: फेडरेशन ने दी जानकारी

बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने कहा कि प्रशासनिक जुल्म के विरुद्ध बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने यह मोर्चा खोल दिया है। जिसको लेकर तिरहुत प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त के कार्यकलाप से गुस्सा आए ट्रांसपोर्टरों ने बुधवार को रात्रि 12:00 बजे से बृहस्पतिवार की रात्रि 12:00 बजे तक उत्तर बिहार के सभी ट्रांसपोर्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

यह भी पढ़े: झारखंड में नाबालिगों ने दो लड़कियों से किया Gang Rape; तीन गिरफ्तार

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.