Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हजारीबाग में बीएसएफ वाहन की टक्कर से महिला की मौत, परिजनों ने मुआवजे की उठाई मांग

---Advertisement---

Hazaribagh: शहर के सिंघानी फोर लाइन के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब बीएसएफ के एक फोर व्हीलर वाहन ने लापरवाहीपूर्वक पीछे से एक टू-व्हीलर को टक्कर मार दी, जिसमें सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका दो बेटियों की मां थीं।

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका अपने किसी परिजन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थीं। इसी दौरान बीएसएफ की एक बस ने पीछे से तेज रफ्तार में टक्कर मार दी, जिससे महिला सड़क पर गिर पड़ी और उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई।

घटना के बाद मृतका के परिजन शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपनी पीड़ा साझा की। उन्होंने बताया कि मृतका के पीछे दो छोटी बेटियाँ और एक वृद्ध पिता हैं, जो अब बेसहारा हो गए हैं। मृतका का पति और परिवार जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

सदर अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि यदि सरकार की ओर से संतोषजनक मुआवजा नहीं मिला तो वे सड़क जाम करेंगे। मौके पर माहौल काफी गमगीन और तनावपूर्ण बना हुआ है।

Also Read: कोडरमा में नाबालिग के अपहरण के दोषी दो आरोपियों को 4 वर्ष सश्रम कारावास और ₹5000 जुर्माना​

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की जांच की जा रही है। बीएसएफ वाहन और उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।

यह घटना एक बार फिर से सरकारी वाहनों की लापरवाही और सड़क सुरक्षा की अनदेखी पर सवाल खड़ा करती है। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह मृतक परिवार को शीघ्र और पर्याप्त मुआवजा दे, साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, साढ़े तीन किलो से ज्यादा गांजे का 1299 पुड़िया बरामद, दो गिरफ्तार

जमशेदपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, साढ़े तीन किलो से ज्यादा गांजे का 1299 पुड़िया बरामद, दो गिरफ्तार

कैशबैक और क्रेडिट कार्ड के नाम पर साइबर ठगी का पर्दाफाश, जामताड़ा में पांच आरोपी गिरफ्तार

कैशबैक और क्रेडिट कार्ड के नाम पर साइबर ठगी का पर्दाफाश, जामताड़ा में पांच आरोपी गिरफ्तार

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

गिद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहुल दुबे गिरोह के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 40 हजार रुपये और एक बाइक बरामद

गिद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहुल दुबे गिरोह के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 40 हजार रुपये और एक बाइक बरामद

जमशेदपुर की वोटर लिस्ट में 3 अफगान नागरिकों के नाम! SIR में खुलासा, नाम हटाए गए, जांच के आदेश

जमशेदपुर की वोटर लिस्ट में 3 अफगान नागरिकों के नाम! SIR में खुलासा, नाम हटाए गए, जांच के आदेश

झारखंड में शुरू होगी ‘महिला किसान खुशहाली योजना’, खेती के साथ पशुपालन और मत्स्य पालन से बढ़ेगी महिलाओं की आय

झारखंड में शुरू होगी ‘महिला किसान खुशहाली योजना’, खेती के साथ पशुपालन और मत्स्य पालन से बढ़ेगी महिलाओं की आय

Leave a Comment