Bihar Election Result 2025: बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम है। दो चरणों के मतदान के ज़रिए राज्य की जनता द्वारा गढ़ा गया भविष्य आज होगा तय। बिहार में सत्ता की बागडोर तय करेगा कि किस राजनीतिक दल या गठबंधन के हाथ में होगी और अगले पाँच सालों तक राज्य की बागडोर |

6 और 11 नवंबर को हुए मतदान के दो चरणों ने राज्य भर में लोकतांत्रिक उत्साह का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। दोनों चरणों में कुल 68.79% मतदान दर्शाता है कि लोग अपने राज्य के भविष्य को लेकर कितने जागरूक और उत्साहित हैं।
मतदान समाप्त होने के साथ ही, सभी उम्मीदवारों का भाग्य अब ईवीएम में कैद हो गया है। राजनीतिक कार्यालयों में हलचल तेज़ है, समर्थकों में उत्साह चरम पर है और पूरा राज्य चुनाव परिणामों पर नज़र गड़ाए हुए है।
Also Read: Ghatshila Bypolls: 20 राउंड तय करेंगे नतीजा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
यह चुनाव सिर्फ़ सत्ता परिवर्तन का सवाल नहीं है, बल्कि बिहार के विकास, स्थिरता और दिशा से भी गहराई से जुड़ा है। यह जनता का फ़ैसला तय करेगा कि आने वाले वर्षों में राज्य किस राह पर चलेगा और किसके हाथों में बिहार का भविष्य ज़्यादा सुरक्षित माना जाएगा।
अब इंतजार सिर्फ अंतिम परिणाम का है, जो बताएगा कि सत्ता का ताज कौन पहनेगा और जनता ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है।





