Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गोड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो वाहनों से 480 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त

On: November 14, 2025 7:06 PM
Follow Us:
गोड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो वाहनों से 480 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त
---Advertisement---

Godda News: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोड्डा नगर थाना पुलिस ने अवैध विदेशी शराब की तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि गुरुवार को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के पाण्डूबथान स्थित एस.के. लाइन होटल के पीछे संथाली बस्ती के पास छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहाँ खड़े दो वाहनों — बोलेरो (BR-10P-5537) और बोलेरो पिकअप (BR-21GA-4371) — से अवैध विदेशी शराब की 480 बोतलें बरामद कीं। जब्त शराब में रॉयल चैलेंजर, रॉयल स्टेग और आइकोनिक व्हाइट जैसे ब्रांड शामिल हैं।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर नगर थाना कांड संख्या 223/2025 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वाहन मालिक और चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

Also Read: Bihar Election Result 2025: बिहार में सत्ता की चाबी किसे सौंपेगी जनता? किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

इस कार्रवाई में सह थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली, पु.अ.नि. रोहित कुमार यादव, राहुल चौबे, भोलानाथ दास, बलजीत सिंह सहित नगर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment