Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

CM हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम राहत खत्म, अब कोर्ट में होना होगा पेश

On: November 26, 2025 12:06 PM
Follow Us:
CM हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम राहत खत्म, अब कोर्ट में होना होगा पेश
---Advertisement---

Jharkhand News: झारखंड के CM हेमंत सोरेन की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। मंगलवार को झारखंड हाई कोर्ट ने सीएम सोरेन को बड़ा झटका देते हुए पूर्व में दी गई अंतरिम राहत को समाप्त कर दिया है। यह मामला प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन की अवहेलना करने से जुड़ा है। अदालत के इस फैसले के बाद अब मुख्यमंत्री को एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होना पड़ सकता है।

Jharkhand सरकार की समय बढ़ाने की मांग  खारिज

हाई कोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए और समय की मांग की गई तथा अंतरिम राहत (Stay) को बढ़ाने का आग्रह किया गया। हालांकि, अदालत ने सरकार की दलीलों को अस्वीकार करते हुए समय देने से इनकार कर दिया और निचली अदालत की कार्यवाही पर लगी रोक को हटा लिया।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला ईडी द्वारा सीएम हेमंत सोरेन को भेजे गए समन का पालन न करने से संबंधित है।

  • ईडी ने आरोप लगाया था कि बार-बार समन भेजने के बावजूद मुख्यमंत्री पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए।

  • इसके खिलाफ ईडी ने एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में शिकायतवाद (Complaint Case) दायर किया था।

  • निचली अदालत ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

राहत की उम्मीद टूटी

निचली अदालत के आदेश के बाद सीएम सोरेन ने व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट की याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर कर निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी थी और कार्यवाही निरस्त करने की मांग की थी। उस समय हाई कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए निचली अदालत के आदेश पर रोक लगा दी थी। लेकिन मंगलवार को हाई कोर्ट ने उस अंतरिम आदेश को वैकेट (Vacate) कर दिया, जिससे मुख्यमंत्री को अब निचली अदालत का सामना करना होगा।

यह भी पढ़े: नवादा में नकाबपोश बदमाश ने मां-बेटी पर हमला किया, सावित्री देवी की इलाज के दौरान मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रांची के मोरहाबादी में सीएम हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, युवाओं और किसानों के लिए किए बड़े ऐलान

रांची के मोरहाबादी में सीएम हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, युवाओं और किसानों के लिए किए बड़े ऐलान

लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा संदेश: 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं, शिक्षा, स्टार्टअप और AI पर भी फोकस

लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा संदेश: 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं, शिक्षा, स्टार्टअप और AI पर भी फोकस

धनबाद जिले के बाघमारा बरोरा थाना परिसर में रक्तदान शिविर, पुलिसकर्मियों के साथ महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

धनबाद जिले के बाघमारा बरोरा थाना परिसर में रक्तदान शिविर, पुलिसकर्मियों के साथ महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जामताड़ा: मोहनपुर में गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर गहराया सस्पेंस

जामताड़ा: मोहनपुर में गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर गहराया सस्पेंस

बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का बड़ा खुलासा: 7 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क, लाखों के जेवर बरामद

बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क, लाखों के जेवर बरामद

खनिज बिल के विरोध में झामुमो का बड़ा आंदोलन, हेमंत सोरेन बोले ‘पूरा देश देखेगा झारखंड का आंदोलन’

खनिज बिल के विरोध में झामुमो का बड़ा आंदोलन का प्लान, हेमंत सोरेन बोले ‘पूरा देश देखेगा झारखंड का आंदोलन’

Leave a Comment