Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर मोरहाबादी में भव्य समारोह, CM हेमन्त सोरेन देंगे 10 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र

झारखंड सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर मोरहाबादी में भव्य समारोह
---Advertisement---

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार आज अपने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। इस अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में एक भव्य राजकीय समारोह आयोजित किया गया है, जहां राज्य सरकार अपने उपलब्धियों और विकास कार्यों को जनता के साथ साझा करेगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लगभग 10 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसमें विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसी के साथ लगभग 8 हजार सहायक शिक्षकों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे शिक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा JPSC में सफल अभ्यर्थियों को भी इस समारोह में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि यह रोजगार सृजन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Also Read: धनबाद में JGVT ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के लिए जिले में शुरू किया 100 दिन का विशेष कार्यक्रम

मोरहाबादी मैदान में बड़े पैमाने पर तैयारियाँ की गई हैं। विशाल मंच तैयार किया गया है और करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस अवसर का हिस्सा बन सकें। समारोह में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह में POSH एक्ट पर सेमिनार, कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना

गिरिडीह में POSH एक्ट पर सेमिनार, कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना

मानव दिवस कर्मियों के मुद्दे पर ऊर्जा विकास श्रमिक संघ का प्रदर्शन, महाप्रबंधक को ज्ञापन

मानव दिवस कर्मियों के मुद्दे पर ऊर्जा विकास श्रमिक संघ का प्रदर्शन, महाप्रबंधक को ज्ञापन

 कोल्हान यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्य तिथि के तौर पर शामिल हुए राज्यपाल संतोष गंगवार

 कोल्हान यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्य तिथि के तौर पर शामिल हुए राज्यपाल संतोष गंगवार

गुमला में कांग्रेस ने PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार के पुतले जलाए,मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

गुमला में कांग्रेस ने PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार के पुतले जलाए,मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मंगलवार को पितृपक्ष मेले के दौरान, उत्तर प्रदेश के राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर गया पहुंचे।

राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर ने गया के विष्णुपद मंदिर में पिंडदान किया कांग्रेस पर निशाना साधा

जमशेदपुरी में दिनों -दिन बढ़ रही है अपराधिक घटनाएं, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जमशेदपुरी में दिनों -दिन बढ़ रही है अपराधिक घटनाएं, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Leave a Comment