Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Lakhisarai News: लखीसराय में स्कूली बच्चियों को पुलिस फ्रेंडली बनाने और सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

On: December 10, 2025 8:57 AM
Follow Us:
स्कूली बच्चियों को पुलिस फ्रेंडली बनाने और सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
---Advertisement---

Lakhisarai News: लखीसराय जिले के तेतरहट थाना में मंगलवार को महिला हेल्प डेस्क के तहत स्कूली बच्चियों को पुलिस फ्रेंडली बनाने और कानून के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी ईलू उपाध्याय ने किया, जिसमें कई विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चियों को थाना परिसर का भ्रमण कराया गया और पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम जनता, विशेषकर महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा करना है। उन्होंने बच्चियों को हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी और आपात स्थिति में बिना डर पुलिस से संपर्क करने की प्रेरणा दी।

पदाधिकारियों ने छात्राओं से संवाद कर उनके मन में पुलिस के प्रति भय को दूर किया। छात्राओं ने बताया कि पहले उन्हें पुलिस से डर लगता था, लेकिन थाने आकर अधिकारियों से सीधे बातचीत करने के बाद उनका भय समाप्त हो गया।

Also Read: Aurangabad News: औरंगाबाद में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम के अंत में पुलिस ने बच्चियों को जागरूक रहने, अपने अधिकारों को जानने और गलत गतिविधियों की सूचना देने की अपील की। वहीं, उन्होंने छात्राओं के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment