Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जमशेदपुर में 19-21 दिसंबर तक 11वीं स्टेट कराटे चैंपियनशिप आयोजन

On: December 18, 2025 5:36 PM
Follow Us:
जमशेदपुर में 19-21 दिसंबर तक 11वीं स्टेट कराटे चैंपियनशिप
---Advertisement---

Jamshedpur News: कराटे-डू एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वाधान में 11वीं स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जा रहा है। इसको लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसोसिएशन के अध्यक्ष नंद जी प्रसाद ने विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि करीब सात वर्षों के बाद स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन जमशेदपुर में किया जा रहा है। इससे पूर्व यह प्रतियोगिता लगातार रांची, बोकारो और राज्य के अन्य जिलों में आयोजित की जाती रही है। जमशेदपुर में आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह है। अध्यक्ष ने बताया कि इस चैंपियनशिप में झारखंड के 11 जिलों से चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और राज्य स्तर पर श्रेष्ठ बनने के लिए मुकाबला करेंगे।

एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताया कि इस स्टेट चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को पांडिचेरी में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 21 दिसंबर को खेला जाएगा, जिसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। यहां से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाददाता सम्मेलन में नंद जी प्रसाद ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं राज्य में कराटे को नई पहचान देने और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।

Also Read: नेपाल से 6 और नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, चाईबासा लाया गया, ह्यूमन ट्रैफिकिंग केस में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment