Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नेपाल से 6 और नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, चाईबासा लाया गया, ह्यूमन ट्रैफिकिंग केस में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

नेपाल से 6 और नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, चाईबासा लाया गया
---Advertisement---

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले से ह्यूमन ट्रैफिकिंग के एक गंभीर मामले में जिला प्रशासन और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नेपाल के काठमांडू स्थित नमो बुद्धा मेडिटेशन एवं एजुकेशन संस्थान से 6 और नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित चाईबासा लाया गया है। सभी बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 11 बच्चों का रेस्क्यू किया जा चुका है।

इस अभियान के लिए उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चाईबासा एसडीपीओ बहामन टुटी के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया था। टीम में चाईबासा सदर के अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मिथुन कुमार, दशरथ जामुदा और चाइल्ड लाइन सदस्य मोहम्मद इमरान शामिल थे।

बताया गया है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से शिक्षा के नाम पर तीन दर्जन से अधिक बच्चों को नेपाल भेजा गया था। इनमें मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रांगामाटी गांव के 11 नाबालिग बच्चे भी शामिल थे। इस संबंध में 9 दिसंबर को रांगामाटी गांव निवासी सालुका बोयपाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें ग्रामीण मुंडा राम जोंको और खूंटपानी प्रखंड के मटकमहातु गांव निवासी नारायण कांडेयांग को नामजद आरोपी बनाया गया था। मामला दर्ज होने के बाद प्रशासन और पुलिस की सक्रियता से बाकी बचे 6 बच्चों को भी नेपाल से वापस लाया गया। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: जोबा माझी ने की नितिन गडकरी से की मुलाकात,एनएच-320डी के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को लेकर की मुलाकात

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

Leave a Comment