Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आरा में ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, छह गोलियां दाग अपराधी फरार

---Advertisement---

Aara: बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर में गुरुवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात में हथियारबंद अपराधियों ने एक ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के भलुहीपुर गांव वार्ड संख्या 31 निवासी वकील यादव के 19 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। अपराधियों ने गोलू पर छह गोलियां दागीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना आरा नगर थाना क्षेत्र के भलुहीपुर गांव के अखाड़ा के समीप हुई, जब गोलू गांव से गड़हनी पशु मेला में गाय खरीदने के लिए दो लाख रुपये लेकर निकला था। बताया जा रहा है कि रास्ते में वह गांव के अखाड़ा के पास रुका, जहां कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए पांच से छह की संख्या में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलू को छह गोलियां लगीं, और हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

मृतक के परिजनों के अनुसार कुछ दिनों पहले गांव के ही कुछ युवकों से गोलू की कहासुनी और मारपीट हुई थी। इसके बाद उन युवकों ने गोलू समेत दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था। गोलू लगातार उनसे केस खत्म करने की बात कर रहा था और इसी को लेकर बुधवार की शाम भी कहासुनी हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस और एसपी राज मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा। एसपी राज ने बताया कि मामले में कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है और पुलिस की एक टीम को उनकी गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। हत्या के पीछे पुराना विवाद ही मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।

Also Read: हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया देर रात शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण
इस घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्टर: शुभम सिन्हा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

जमुई में नाबालिग से बदसलूकी मामले में बड़ा पुलिस एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल

जमुई में नाबालिग से बदसलूकी मामले में बड़ा पुलिस एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल

झारखंड में RJD संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, तेजस्वी यादव ने पटना में प्रमुख नेताओं के साथ की अहम बैठक

झारखंड में RJD संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, तेजस्वी यादव ने पटना में प्रमुख नेताओं के साथ की अहम बैठक

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

Apple का सबसे बड़ा लॉन्च: iPhone 18 Pro, Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

Apple का सबसे बड़ा लॉन्च: iPhone 18 Pro, Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

Leave a Comment