Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया देर रात शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण

---Advertisement---

Hazaribagh: जनसेवा को सर्वोपरि मानते हुए हजारीबाग सदर विधायक श्री प्रदीप प्रसाद ने बुधवार की देर रात शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण उस समय हुआ जब वे एक वैवाहिक समारोह में शामिल थे, लेकिन जैसे ही उन्हें अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी मिली, वे तुरंत कार्यक्रम से निकलकर स्वयं वाहन चलाते हुए सीधे अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल पहुंचने के बाद विधायक ने विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया और मरीजों से सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने मरीजों की समस्याएं गंभीरता से सुनी और उनके इलाज की जानकारी संबंधित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से ली। निरीक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि क्षेत्र के एक युवक को सांप ने काट लिया है और उसकी हालत गंभीर है। श्री प्रसाद ने तत्काल डॉक्टरों से बात कर समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराई और स्वयं मरीज के पास जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

विधायक ने कहा, “जनता की सेवा और सुरक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संकट की हर घड़ी में मैं आमजन के साथ हूं और रहूंगा।” उन्होंने यह भी बताया कि वे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।

Also Read: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र महतो ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, बोले – गरीब राज्य में महंगी शिक्षा नहीं कर सकते बर्दाश्त

निरीक्षण के उपरांत श्री प्रसाद ने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर इलाज, दवाएं एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने की सख्त हिदायत दी।

अंत में विधायक ने सभी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए आश्वस्त किया कि वे आमजन के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए हर आवश्यक कदम उठाते रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment