Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र महतो ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, बोले – गरीब राज्य में महंगी शिक्षा नहीं कर सकते बर्दाश्त

---Advertisement---

बोकारो: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र महतो ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता जताई है। बोकारो के सेक्टर 5 स्थित गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल (G.G.P.S.) के एक कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने निजी स्कूलों की बढ़ती फीस और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त असमानता पर सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा, “हम एक गरीब राज्य के लोग हैं। भले ही हमारी मिट्टी के नीचे खनिज संपदा छिपी हो, लेकिन हमारे आम लोग आर्थिक रूप से उतने सक्षम नहीं हैं कि महंगी शिक्षा व्यवस्था का बोझ उठा सकें।” उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार और शैक्षणिक संस्थाएं इस दिशा में कदम उठाएं ताकि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें।

रविंद्र महतो ने दोहरी शिक्षा प्रणाली पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “एक तरफ ऐसी शिक्षा व्यवस्था है जहां सभी सुविधाएं मौजूद हैं, वहीं दूसरी ओर कई स्कूलों में विषयवार और भाषा के शिक्षक तक नहीं हैं। यह एक बड़ी खाई है जिसे पाटने की जरूरत है।”

कार्यक्रम में उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य की शैक्षणिक संस्थाएं सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा, “यदि संस्थाएं ऐसे बच्चों को आगे बढ़ाने में मदद करेंगी, तो ना केवल उनका नाम रोशन होगा बल्कि राज्य और देश का भविष्य भी उज्जवल होगा।”

Also Read: अबुआ आवास योजना में धांधली का आरोप, गरीबों का हक छीना जा रहा: डीसी से न्याय की गुहार

इस अवसर पर बोकारो विधायक श्वेता सिंह, जीपीएस एजुकेशन समिति बोकारो के अध्यक्ष तरसेम सिंह, बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज बी. के. तिवारी समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment