Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सासाराम में तालाब से दो सगे भाइयों का शव बरामद, परिवार में मचा कोहराम

सासाराम में तालाब से दो सगे भाइयों का शव बरामद, परिवार में मचा कोहराम
---Advertisement---

Rohtas News: खबर रोहतास जिले के सासाराम से है, जहां सासाराम के धोदाड़ थाना इलाके के मटकुड़िया गांव के पास एक तालाब से दो भाइयों की लाश मिली है। दोनों भाई इंद्रपुरी थाना इलाके के नावाडीह गांव के रहने वाले हैं। उनके नाम 14 साल का सुधीर पाल और 12 साल का प्रदीप पाल हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटना कल हुई। दोनों भाई कल दोपहर से घर से लापता थे। परिवार ने घटना की सूचना इंद्रपुरी थाने को दी, जिसके बाद इंद्रपुरी थाने की पुलिस ने तलाश शुरू की। लेकिन, आज दोनों भाइयों की लाश सासाराम के धोदाड़ थाना इलाके के मटकुड़िया गांव के पास एक तालाब से मिली।

लाश मिलने से मृतक भाइयों के परिवार वालों में कोहराम मच गया है। धोदाड़ थाने की पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में ले आई है। इस मामले में डेहरी के ASP अतुलेश झा ने बताया कि परिवार ने कल इंद्रपुरी थाने में दोनों बच्चों के लापता होने की सूचना दी थी।

Also Read: Garhwa News: गर्भवती हथिनी 11000 वोल्ट तार की चपेट में आने से मौत, पोस्टमार्टम में मिला अजन्मा शावक

इस मामले में पूरी तलाशी ली गई। लेकिन, आज मटकुडिया गांव के पास एक तालाब के पास एक साइकिल पड़ी मिली। जब तालाब की तलाशी ली गई, तो दोनों लड़कों की लाशें मिलीं। बच्चों की लाशें बरामद कर ली गई हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment