Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बिहार के विधायकों की बल्ले-बल्ले, सैलरी के अलावा अब हर महीने मिलेंगे 8300 रुपये

On: December 4, 2025 12:23 PM
Follow Us:
बिहार के विधायकों की बल्ले-बल्ले, सैलरी के अलावा अब हर महीने मिलेंगे 8300 रुपये
---Advertisement---

Bihar News: बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने अपने MLA और MLC को एक बड़ा तोहफ़ा दिया है। राज्य के माननीय सदस्यों को अब सैलरी के अलावा टेलीफ़ोन खर्च के लिए हर महीने एक तय रकम मिलेगी। सरकार ने “बिहार लेजिस्लेचर (सैलरी, अलाउंस और मेंबर्स की पेंशन) (अमेंडमेंट) रूल्स, 2025” में इसका प्रोविज़न किया है।

बिना वाउचर मिलेगा पैसा

संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को विधानसभा में नई नियमावली की जानकारी दी। इसके मुताबिक, अब दोनों सदनों के सदस्यों को टेलीफोन और मोबाइल खर्च के लिए 8300 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस राशि को लेने के लिए विधायकों को कोई बिल या वाउचर जमा नहीं करना होगा। वे इस राशि से अपनी सुविधानुसार कितने भी फोन या मोबाइल का उपयोग कर सकते हैं।

राज्यपाल ने दी 11 विधेयकों को मंजूरी

इसके अलावा, विधानसभा सचिव ख्याति सिंह ने सदन को सूचित किया कि बिहार विधानमंडल से पारित 11 महत्वपूर्ण विधेयकों पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपनी मुहर लगा दी है।

मंजूर हुए प्रमुख कानून:

राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद अब ये विधेयक कानून बन गए हैं। इनमें शामिल प्रमुख विधेयक हैं:

  • रोजगार और सुरक्षा: प्लेटफार्म आधारित गिग कामगार (निबंधन व सुरक्षा) विधेयक और बिहार दुकान एवं प्रतिष्ठान विधेयक।

  • शिक्षा: जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय विधेयक।

  • भूमि सुधार: बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बन्दोबस्त (संशोधन) विधेयक और कृषि भूमि रूपांतरण विधेयक।

  • अन्य: बिहार हिंदू धार्मिक न्यास विधेयक और बिहार नगरपालिका (संशोधन) विधेयक।

यह भी पढ़े: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से, राजनीति और सवाल-जवाब का होगा हंगामेदार दौर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment