Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Madhubani: बेनीपट्टी के बनकट्टा में विधायक विनोद नारायण झा ने किया सामुदायिक भवन का उद्घाटन, विपक्ष पर भी कसा तंज

On: August 19, 2025 2:35 PM
Follow Us:
सामुदायिक भवन
---Advertisement---

Madhubani News: बेनीपट्टी नगर क्षेत्र के बनकट्टा में सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत स्थानीय विधायक विनोद नारायण झा ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत करीब 12 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।

स्थानीय जनता को दशकों से थी भवन की जरूरत
इस सामुदायिक भवन का निर्माण लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग रही थी। क्षेत्र में विशेषकर अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों की संख्या अधिक है, जिन्हें अब इस भवन से सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक स्थायी मंच मिल सकेगा।

विधायक का स्वागत और उद्घाटन समारोह
कार्यक्रम से पूर्व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं, पाग-दुपट्टा पहनाकर विधायक का भव्य स्वागत किया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

Also Read: बेनीपट्टी के बनकट्टा में विधायक विनोद नारायण झा ने किया सामुदायिक भवन का उद्घाटन, विपक्ष पर भी कसा तंज

राजनीतिक बयान और प्रेस वार्ता में विपक्ष पर हमला
मीडिया को संबोधित करते हुए विधायक विनोद नारायण झा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि “विपक्ष पहले से ही हार की आशंका में बहाने तलाश रहा है।” उन्होंने दावा किया कि बिहार की परिपक्व जनता एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास कार्यों को देखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को समर्थन देगी।

उपस्थित प्रमुख लोग:
समारोह में प्रो. मदन कर्ण, पार्षद सुनील नायक, शत्रुघ्न ठाकुर, डॉ. इंद्रकांत झा, पलटन पासवान, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील कर्ण, चंदन ठाकुर, अंजनी झा, जयसुंदर मिश्र, शुभम कुमार, अमित कुमार, दिलीप झा, हीरा सिंह, राजीव देव, लक्ष्मी सहनी, रमन झा सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment