Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

‘अब नपेंगे लापरवाह अफसर’अतिक्रमण पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सख्त, जिलों में बनेगा लैंड बैंक

'अब नपेंगे लापरवाह अफसर'अतिक्रमण पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सख्त, जिलों में बनेगा लैंड बैंक
---Advertisement---

Bihar News: बिहार में सरकारी ज़मीन पर कब्ज़े के मामलों पर सरकार ने अब कड़ा रुख अपनाया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और रेवेन्यू और लैंड रिफॉर्म्स मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने साफ़ कर दिया है कि न सिर्फ़ कब्ज़ा करने वाले बल्कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारी भी कब्ज़े के लिए ज़िम्मेदार माने जाएँगे।

अफसरों की जेब से होगी वसूली!

विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान विजय सिन्हा ने ‘बिहार पब्लिक लैंड इंक्रोचमेंट एक्ट 1956’ का हवाला देते हुए कहा कि कई बार अधिकारियों की अनदेखी के कारण सरकारी जमीन पर कब्जा होता है। बाद में कोर्ट के आदेश पर जब बुलडोजर चलता है, तो गरीब जनता पिसती है। डिप्टी सीएम ने निर्देश दिया है कि अब जांच कर गैर-जिम्मेवार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए और जरूरत पड़ने पर उनसे नुकसान की वसूली भी की जाए। उन्होंने स्थानीय थाने और अंचल प्रशासन को ईमानदारी से काम करने की नसीहत दी ताकि अतिक्रमण की नौबत ही न आए।

हर जिले में बनेगा ‘लैंड बैंक’: विजय सिन्हा 

सरकारी जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए मंत्री ने राज्य के सभी जिलों में ‘लैंड बैंक’ बनाने का ऐलान किया है। इसके लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया जाएगा, जो सरकारी जमीनों का सत्यापन (Verification) करेगी और उन पर नजर रखेगी।

पेंडिंग केसों के लिए तैनात होंगे अतिरिक्त अधिकारी: विजय सिन्हा 

राजस्व न्यायालयों (अंचलाधिकारी से लेकर प्रमंडलीय आयुक्त स्तर तक) में लटके मामलों पर चिंता जताते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि जनता को दफ्तरों के चक्कर लगाना मंजूर नहीं है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन न्यायालयों में पेंडिंग केसों की संख्या ज्यादा है, वहां अस्थायी रूप से अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती कर मामलों का जल्द निपटारा किया जाए।

गजेटियर और अन्य कार्यों की समीक्षा

बैठक में जिलों के गजेटियर (Gazetteer) निर्माण की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि सारण का गजेटियर तैयार है, जबकि पटना और दरभंगा का काम अंतिम चरण में है। इसके अलावा चकबंदी और भू-अर्जन जैसे कार्यों को भी समय सीमा के भीतर पूरा करने का आदेश दिया गया है।

यह भी पढ़े: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से, राजनीति और सवाल-जवाब का होगा हंगामेदार दौर

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा में खूनी वारदात से दहला भंडरा

लोहरदगा में खूनी वारदात से दहला भंडरा! पत्नी और उसके कथित प्रेमी की टांगी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

मानव सेवा को समर्पित रहा टीम पीएसएफ का 11वां स्थापना दिवस

मानव सेवा को समर्पित रहा टीम पीएसएफ का 11वां स्थापना दिवस, झारखंड स्थापना दिवस पर सेवा और समर्पण का दिया संदेश

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर गुमला के पर्यटन स्थल विकास की बाट जोह रहे

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर गुमला के पर्यटन स्थल विकास की बाट जोह रहे, सरकारी उदासीनता से नहीं मिल पा रही पहचान

Chhath Puja: सुबह की अर्घ्य के साथ ही आस्था का महापर्व छठ संपन्न

Chhath Puja: सुबह की अर्घ्य के साथ ही आस्था का महापर्व छठ संपन्न, चार दिनों तक भक्तिमय रहा माहौल

Dhanbad News: 35 लाख लोग रोजाना सिर्फ 10 मिनट दें, तो चमन बन जाएगा धनबाद

Dhanbad News: 35 लाख लोग रोजाना सिर्फ 10 मिनट दें, तो चमन बन जाएगा धनबाद, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ में दौड़ा पूरा शहर

Palamu News: झारखंड स्थापना दिवस पर पलामू में दिखा उत्साह

Palamu News: झारखंड स्थापना दिवस पर पलामू में दिखा उत्साह, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ में डीसी-एसपी के साथ दौड़े अधिकारी और स्कूली बच्चे

Leave a Comment