Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पटना: तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ आज से शुरू, 20 सितंबर को वैशाली में होगा समापन

‘पाकिस्तान भाजपा का पार्टनर’, भारत-पाक क्रिकेट मैच पर Tejashwi Yadav का पीएम मोदी पर हमला
---Advertisement---
Bihar Adhikar Yatra: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बहुप्रतीक्षित बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत आज जहानाबाद से हो गई है। यह यात्रा 20 सितंबर को वैशाली में समाप्त होगी और इस दौरान तेजस्वी यादव राज्य के कई जिलों में जनता से संवाद करेंगे।

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य उन जिलों तक पहुंचना है जो महागठबंधन की पहले की “वोटर अधिकार यात्रा” में छूट गए थे। यात्रा जहानाबाद से शुरू होकर नालंदा, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर और उजियारपुर होते हुए वैशाली पहुंचेगी।

तेजस्वी यादव इस यात्रा के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे, जहां वे आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानेंगे और आगामी राजनीतिक रणनीति साझा करेंगे। यात्रा में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष और पार्टी संगठनों के प्रभारी भी शामिल रहेंगे।

Also Read: रांची: झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में भीषण आग, कई दस्तावेज और उपकरण खाक

 बिहार अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव यह मुद्दा भी उठाएंगे कि किस तरह केंद्र सरकार चुनाव आयोग (EC) से मिलीभगत कर चुनावों में “वोटों की चोरी” कर रही है। साथ ही, वे केंद्र और बिहार राज्य सरकार की नीतिगत विफलताओं पर भी जनता को जागरूक करेंगे।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह यात्रा आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेजस्वी यादव की ओर से एक बड़ा जनसंपर्क अभियान मानी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment