Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कोनासराय ज्वेलरी लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, लूट का माल बरामद

On: May 2, 2025 7:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Biharsharif: लहेरी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कोनासराय मोहल्ला में हुए ज्वेलरी दुकानदार से लूट की घटना का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गए सोने और चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।

add

इस संबंध में लहेरी थाना परिसर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सदर डीएसपी नुरुल हक ने घटना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को कोनासराय मोहल्ला में स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चार अज्ञात युवकों ने अचानक धावा बोल दिया। दुकानदार के साथ मारपीट कर आरोपियों ने बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के गहने लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद लहेरी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य सुरागों के आधार पर छानबीन तेज की। पुलिस ने कमरुद्दीनगंज मोहल्ला के तीन निवासियों—दीपू कुमार, सिंटू कुमार और राहुल कुमार—को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूट के आभूषण भी बरामद कर लिए।

Also Read: सांसद- विधायक ने कटकमदाग प्रखंड के आधा दर्जन पंचायतों का किया तूफानी दौरा, 5.82 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपराधियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है और स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पीजी लॉज में कथित तौर पर sex racket संचालित होने के आरोप, युवक-युवतियों को पकड़ने का किया गया प्रयास

पीजी लॉज में कथित तौर पर sex racket संचालित होने के आरोप, युवक-युवतियों को पकड़ने का किया गया प्रयास

ढुल्लू महतो के बयान को लेकर विधायक अरूप चटर्जी (Arup Chatterjee) ने खोला मोर्चा,कहा- खुद को हरिश्चंद्र बताते हैं ढुल्लू महतो

ढुल्लू महतो के बयान को लेकर विधायक अरूप चटर्जी (Arup Chatterjee) ने खोला मोर्चा,कहा- खुद को हरिश्चंद्र बताते हैं ढुल्लू महतो

13 साल की उम्र में लिया जंगल (forest) बचाने का सकंल्प, पलामू के ट्री मैन बने पर्यावरण की मिसाल

13 साल की उम्र में लिया जंगल (forest) बचाने का सकंल्प, पलामू के ट्री मैन बने पर्यावरण की मिसाल

मलेरिया का शहर में लगातार कहर, ब्रेन मलेरिया (cerebral malaria) से ग्रामीण की मौत,स्वास्थ्य विभाग के तरफ से एक्सन का इंतजार

मलेरिया का शहर में लगातार कहर, ब्रेन मलेरिया (cerebral malaria) से ग्रामीण की मौत,स्वास्थ्य विभाग के तरफ से एक्सन का इंतजार

भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर ,झामुमो ने निकाली कैंडल मार्च (candlelight march)

भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर ,झामुमो ने निकाली कैंडल मार्च (candlelight march)

बिजली उत्पादन (Electricity generation) करना बन रहा है रोजगार का अवसर , दूसरे चरण में 800 मेगावाट की दो यूनिट स्थापित की जाएगी बिजली

बिजली उत्पादन (Electricity generation) करना बन रहा है रोजगार का अवसर , दूसरे चरण में 800 मेगावाट की दो यूनिट स्थापित की जाएगी बिजली

Leave a Comment