Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 121वां “मन की बात” कार्यक्रम, बूथ संख्या 200 पर किया गया आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
---Advertisement---

Bihar News : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 121वें “मन की बात” कार्यक्रम को बूथ संख्या 200 पर भाजपा किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा एवं अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में सुना गया। इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्र ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कश्मीर के पहलगाम की घटना का पूरी संवेदनशीलता के साथ उल्लेख किया.

जिससे देशवासियों के हृदय में एकता की भावना प्रबल हो गयी। उन्होंने महान वैज्ञानिक कस्तूरी रंगन जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश के मिसाइल कार्यक्रम और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में उनके द्वारा किया गया कार्य अतुलनीय है।

रंगन जी का योगदान देश के वैज्ञानिक विकास में एक महत्वपूर्ण अध्याय रहेगा। डॉ. मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्र में, जहां कभी आतंकवाद का प्रभाव था, वहां प्रधानमंत्री मोदी ने विज्ञान भवन की स्थापना कर एक नई शुरुआत की है.

यह पहल न केवल शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में विकास का प्रतीक है, बल्कि यह उस क्षेत्र में आशा और प्रगति का नया संदेश भी देती है।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने “मन की बात” को सुनकर प्रधानमंत्री के विचारों से स्वयं को जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

आज के मन की बात सुनने वालों में पूर्ब भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता पूर्व महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव भाजपा जिला कोषाध्यक्ष दीपक पांडे पूर्व मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर महेश यादव बबलू गुप्ता कुंदन सिंह सहित कई गण्यमान्य शामिल थे।

Also Read : Jharkhand में ATS ने एक महिला समेत 4 संदिग्ध आतंकियों को धर दबोचा, मिले कौन से हथियार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक साथ कोड़ा दंपत्ति के राजनीतिक छत्रछाया मे राजनीतिक शुरू करने वाले सोनाराम सिंकु से ही अब दो दो हाथ करने पड़ रहे हैं कोड़ा दंपत्ति को

सारठ के करैहिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी, प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराई शिकायत

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

तीन महीने से बकाया मानदेय पर सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर अध्यक्ष ने 24 घंटे में भुगतान का दिया भरोसा

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

Leave a Comment