Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नालंदा में दहेज के लिए विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वाले शव छोड़ कर फरार

---Advertisement---

Nalanda: नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र स्थित गुलनी मिल्की पर गांव में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 20 वर्षीय सलोनी कुमारी के रूप में हुई है, जो रहीश कुमार की पत्नी थी। इस मामले में मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

मृतका के भाई के अनुसार, उन्हें गांव वालों से फोन पर सूचना मिली कि सलोनी की हत्या कर दी गई है। जब वह ससुराल पहुंचे, तो देखा कि आस-पड़ोस के लोग शव को दाह संस्कार के लिए ले जा रहे थे। उन्होंने जब इस घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तो शव को बीच रास्ते में छोड़कर ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए।

बाद में मृतका के भाई ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी और बहन के शव को कंधे पर उठाकर ससुराल ले गया। वहां पहुंचने पर देखा कि ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर भाग चुके हैं और घर का सारा सामान भी गायब था। यहां तक कि कपड़े और बर्तन तक नहीं बचे थे।

परिजनों ने बताया कि 12 मई को सलोनी को ससुराल विदा किया गया था। बीती रात पति रहीश कुमार ने फोन कर सोने की चेन की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर गला घोंटकर सलोनी की हत्या कर दी गई। हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। मृतका वट सावित्री पूजा की तैयारी में जुटी थी और हाथ-पैर में आलता लगाई हुई थी।

Also Read: हजारीबाग में बिजली अनियमितता पर विभाग ने दी सफाई, स्मार्ट मीटर लगाने की अपील

इस मामले में हिलसा थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने जानकारी दी कि मृतका के पिता राजबल्लभ गोप के आवेदन पर पति रहीश कुमार सहित ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला के गले पर काला निशान पाया गया है, जिससे गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट: संजीव कुमार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

जमुई में नाबालिग से बदसलूकी मामले में बड़ा पुलिस एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल

जमुई में नाबालिग से बदसलूकी मामले में बड़ा पुलिस एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल

झारखंड में RJD संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, तेजस्वी यादव ने पटना में प्रमुख नेताओं के साथ की अहम बैठक

झारखंड में RJD संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, तेजस्वी यादव ने पटना में प्रमुख नेताओं के साथ की अहम बैठक

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

Apple का सबसे बड़ा लॉन्च: iPhone 18 Pro, Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

Apple का सबसे बड़ा लॉन्च: iPhone 18 Pro, Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

Leave a Comment