Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bihar News: BPSC TRE 4 भर्ती में देरी से नाराज़ शिक्षक अभ्यर्थी, 4 अक्टूबर को फिर करेंगे प्रदर्शन

On: October 1, 2025 1:01 PM
Follow Us:
BPSC TRE 4 भर्ती में देरी से नाराज़ शिक्षक अभ्यर्थी, 4 अक्टूबर को फिर करेंगे प्रदर्शन
---Advertisement---

Bihar News: खबर बिहार के पटना से हैं जहां बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई 4 में हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थियों में गहरा आक्रोश है. लंबे समय से भर्ती अधिसूचना का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने अब फिर से आंदोलन की राह पकड़ने का फैसला किया है. अभ्यर्थियों ने ऐलान किया है कि वे 4 अक्टूबर को एक बार फिर से पटना की सड़कों पर उतरेंगे और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे.

शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मांग है कि बीपीएससी जल्द से जल्द टीआरई 4 का नोटिफिकेशन जारी करे और प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के सभी रिक्त पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू की जाये. शिक्षक अभ्यर्थी कम से कम 1.20 लाख पदों पर भर्ती की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि वे कई महीनों से अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक न तो स्पष्ट तारीख की घोषणा की गई है और न ही रिक्तियों की वास्तविक संख्या सामने आई है.

शिक्षक अभ्यर्थी का यह भी आरोप है कि शिक्षा विभाग और बीपीएससी के बीच तालमेल की कमी के कारण प्रक्रिया बार-बार टल रही है. पहले कहा गया था कि अगस्त में भर्ती शुरू होगी, फिर सितंबर में और अब अक्टूबर शुरू हो गया है, लेकिन स्थिति जस की तस है. इससे अभ्यर्थियों में लगातार असमंजस और निराशा बढ़ती जा रही है.

Also Read: बोकारो में दुर्गापूजा को लेकर उपायुक्त ने जारी किए कड़े निर्देश, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

पिछले आंदोलनों के दौरान भी अभ्यर्थियों ने शांतिपूर्वक अपनी मांगें रखी थीं, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला था. अब उन्होंने साफ कहा है कि 4 अक्टूबर को प्रदर्शन के बाद भी अगर सरकार और आयोग की ओर से कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे. टीआरई 1, 2 और 3 की प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, इसलिए अब सभी की निगाहें टीआरई 4 पर हैं। लाखों युवा रोजगार की उम्मीद में तैयारी कर रहे हैं और वे जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment