Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सड़क हादसे में फूफा-भांजे की दर्दनाक मौत, शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं

---Advertisement---

Gaya: शादी की खुशियां उस समय मातम में तब्दील हो गईं जब बारात में शामिल होने निकले फूफा और भांजे की एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा चंदौती थाना क्षेत्र के कष्टा ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कतलपुरा गांव निवासी संजय यादव के बेटे सचिन यादव की बारात मंगलवार रात लगभग 8 बजे कोसडीहरा के लिए रवाना हुई थी। संजय यादव के भाई अजय यादव (42) और उनका भांजा रितेश यादव (22), जो सोइयापर गांव का निवासी था, अपाचे बाइक से बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कष्टा ओवरब्रिज के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रितेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजय यादव को गंभीर अवस्था में डायल 112 की पुलिस टीम ने मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बारात में कोहराम मच गया। खुशी का माहौल गम में बदल गया, हालांकि परिजनों और गांववालों ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर विवाह की रस्में पूरी कीं। मृतक रितेश यादव के पिता संजय यादव की दो साल पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। अब रितेश की असमय मौत से उसके गांव सोइयापर में गहरा शोक फैल गया है।

Also Read: किशनगंज में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: मस्तान चौक पुल के समीप 197.625 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

कतलपुरा और सोइयापर गांव में घटना के बाद से शोक की लहर है। हर किसी की आंखें नम हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड में RJD संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, तेजस्वी यादव ने पटना में प्रमुख नेताओं के साथ की अहम बैठक

झारखंड में RJD संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, तेजस्वी यादव ने पटना में प्रमुख नेताओं के साथ की अहम बैठक

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

Apple का सबसे बड़ा लॉन्च: iPhone 18 Pro, Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

Apple का सबसे बड़ा लॉन्च: iPhone 18 Pro, Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

पटना जंक्शन पर शराब के साथ युवती गिरफ्तार, कंपटीटिव एग्जाम की तैयारी कर रही थी रिया, 14 हजार की शराब बरामद

पटना जंक्शन पर शराब के साथ युवती गिरफ्तार, कंपटीटिव एग्जाम की तैयारी कर रही थी रिया, 14 हजार की शराब बरामद

6G की वैश्विक दौड़ में भारत की बड़ी एंट्री, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर तय करेगा भविष्य की तकनीक की दिशा

6G की वैश्विक दौड़ में भारत की बड़ी एंट्री, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर तय करेगा भविष्य की तकनीक की दिशा

Leave a Comment