Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bhojpur: जमीन विवाद में दो भाइयों को मारी गई गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

एक की मौत
---Advertisement---

Bhojpur News: भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़री गांव में गुरुवार की देर रात जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में दो सगे भाइयों को गोली मार दी गई। इस घटना में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

विवाद की जड़ बना जमीन का बंटवारा

मृतक की पहचान श्री भगवान सिंह (उम्र 42 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायल का नाम ददन सिंह (उम्र 40 वर्ष) है। दोनों हरी किशोर सिंह के पुत्र हैं। मृतक के पिता ने बताया कि उनके पास कुल 22 बीघा जमीन थी, जिसका बंटवारा तीन भाइयों के बीच हुआ था। आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने कुछ जमीन बेच दी थी, लेकिन शेष जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ।

पाटीदार पर लगाया गोली चलाने का आरोप

परिजनों के अनुसार, गांव के ही लल्लू सिंह ने जबरन कम कीमत पर उनकी जमीन खरीद ली थी। गुरुवार को जब दोनों भाई खेत जोतने गए तो लल्लू सिंह ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और लल्लू सिंह ने दोनों भाइयों पर गोली चला दी

Also Read: जमीन विवाद में दो भाइयों को मारी गई गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

श्री भगवान सिंह को एक गोली सीने में और एक हाथ में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। वहीं ददन सिंह को कमर में गोली लगी। दोनों को फौरन आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने श्री भगवान सिंह को मृत घोषित कर दिया

पुलिस कर रही है छानबीन

घटना की सूचना मिलते ही आयर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

भोजपुर में हुई यह घटना ग्रामीण इलाकों में जमीन विवादों के कारण बढ़ते अपराध की एक और भयावह मिसाल है। प्रशासन से मांग है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

Leave a Comment