Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भोजपुरी सिंगर देवी बनीं सिंगल मदर, बेटे को दिया जन्म

भोजपुरी सिंगर देवी बनीं सिंगल मदर, बेटे को दिया जन्म
---Advertisement---

भोजपुरी संगीत जगत की प्रसिद्ध सिंगर देवी हाल ही में एक खास वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने शादी किए बिना मां बनने का निर्णय लिया और अब एक बेटे की मां बन चुकी हैं। ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में देवी ने हाल ही में एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है।

सिंगर देवी ने यह कदम पूरी तरह से सोच-समझकर और आत्मनिर्भरता के साथ उठाया है। उन्होंने जर्मनी के एक स्पर्म बैंक की मदद से यह प्रेग्नेंसी प्लान की थी। जानकारी के अनुसार, सात साल पहले भी उन्होंने ऐसा प्रयास किया था, लेकिन तब सफलता नहीं मिल सकी थी। इस बार उनका यह सपना पूरा हुआ।

बेटे के जन्म के बाद देवी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव और भावनाएं भी साझा कीं। फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और प्यार दे रहे हैं।

Also Read: Dhanbad News: जालसाज ने धनबाद उपायुक्त का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया

देवी को भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में “सुरों की मलिका” के नाम से जाना जाता है और उनके गानों को लाखों लोग पसंद करते हैं। उनका यह कदम समाज में एक नई सोच और प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment