Adampur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अचानक पंजाब के आदमपुर एयरबेस का दौरा किया और सेना के पराक्रम को सलाम किया। उन्होंने न सिर्फ सेना के जवानों की तारीफ की बल्कि पाकिस्तान और आतंकियों को सीधी चेतावनी भी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह और महाराणा प्रताप का जिक्र किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साफ किया कि भारत आतंकी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देगा. उन्होंने कहा कि बुराई के विनाश और धर्म के लिए शस्त्र उठाना हमारी परंपरा है.

जब हमारी बहनों का सिंदूर छीना गया, तो हमने आतंकियों के घर में घुसकर उन्हें कुचल दिया। वो कायरों की तरह छुपते रहे, लेकिन वो भूल गए कि उन्होंने जिनसे चुनौती ली थी, वो भारतीय सेना थी। आपने सामने से घुसकर उन्हें मारा। आपने आतंक के ठिकानों को नष्ट कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूरे भाषण के दौरान सेना के जवानों ने भारत माता की जय के नारे से आसमान को गुंजायमान कर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत माता की जय युद्ध के मैदान में भी गूंजती है और मिशन में भी। जब भारतीय सैनिक मां भारती की जय बोलते हैं तो दुश्मन की रूह कांप जाती है। जब हमारी मिसाइलें सनसनाती हुई लक्ष्य पर पहुंचती हैं तो दुश्मन को सुनाई देती है। भारत माता की जय। इस नारे की ताकत दुनिया ने अभी देखी है। भारत माता की जय सिर्फ एक नारा है जिसके लिए एक सैनिक अपनी जान की बाजी लगा देता है। जब भारतीय सैनिक माँ भारती की जय बोलते हैं तो दुश्मनों की रूह काँप जाती है। जब हमारे ड्रोन दुश्मन की दीवारों में घुस जाएंगे। जब हमारी मिसाइलें पाकिस्तान को जगाए रखेंगी।
Also Read: Nirsa News: पंडरा में धूमधाम से मनाई गई धर्मराज पूजा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़





