Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jharkhand Sthapna Diwas: 25वां स्थापना दिवस पर झारखंड को मिली ₹8,799 करोड़ की मेगा सौगात

On: November 16, 2025 8:36 AM
Follow Us:
25वां स्थापना दिवस पर झारखंड को मिली ₹8,799 करोड़ की मेगा सौगात
---Advertisement---

Jharkhand Sthapna Diwas: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) के अवसर पर आज रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने राज्य को 8,799 करोड़ रुपये की 1087 विकास योजनाओं की सौगात दी।

add

Jharkhand Sthapna Diwas: ₹8,799 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

​समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने कुल 8 हज़ार 7 सौ 99 करोड़ रुपए की 1087 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

  • उद्घाटन: 4 हज़ार 3 सौ 24 करोड़ रुपए की 878 योजनाओं का उद्घाटन किया गया।
  • शिलान्यास: 4 हज़ार 4 सौ 75 करोड़ रुपए की 209 योजनाओं की नींव रखी गई।

​इनमें रांची में विधानसभा सदस्यों के लिए नवनिर्मित आवासीय परिसर, देवघर और लोहरदगा में नए समाहरणालय भवन और सिमडेगा में नए अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन प्रमुख है। वहीं, रांची स्मार्ट सिटी क्षेत्र में पार्क, खादगढ़ा में बिरसा मुंडा बस टर्मिनल का नवीनीकरण और हजारीबाग में नए फार्मेसी संस्थान जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की नींव रखी गई।

Jharkhand Sthapna Diwas: गांव विकसित होगा, तभी देश विकसित होगा

​मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर राज्यवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित देश तभी बन सकता है जब राज्य विकसित होगा और राज्य तभी विकसित होगा जब हमारा गांव विकसित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर गांव को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है।

​मुख्यमंत्री ने कहा, “आज विश्व पटल पर भारत की पहचान है तो उसमें झारखंड की बहुत बड़ी भूमिका है। झारखंड तेजी से बदल रहा है और अब हमारा राज्य देश के अग्रणी राज्यों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है।” उन्होंने कहा कि सरकार आने वाली पीढ़ी के लिए अपार संभावनाओं का रास्ता तैयार कर रही है।

​दिशोम गुरु को किया याद, वीर शहीदों को नमन

​मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में अपने पिता स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद करते हुए कहा कि आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वे राज्य के निर्माता, प्रणेता और हर झारखंडी की पहचान थे। उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, नीलाम्बर-पीताम्बर समेत सभी अमर वीर-वीरांगनाओं को नमन करते हुए कहा कि सरकार उनके सपनों का झारखंड बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री सोरेन ने जोर देकर कहा, “आदिवासी इस देश के मूलवासी हैं… प्रथम वासी हैं” और सभी को अपनी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए आगे आना होगा।

Jharkhand Sthapna Diwas: 25 वर्षों के सफर की प्रदर्शनी

​इससे पूर्व, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने समारोह स्थल पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अनावरण किया। यहां ‘इमर्सिव जोन’ में झारखंड राज्य के 25 वर्षों के सफर, भगवान बिरसा मुंडा और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की गाथा का अवलोकन किया गया।

​इस समारोह में झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी श्री के. राजू, मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, पुलिस महानिदेशक श्रीमती तदाशा मिश्रा समेत कई वरीय पदाधिकारी और हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Bihar News: जीत के बाद नीतीश से मिले चिराग, 5 साल पुरानी ‘तल्खी’ खत्म!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रीय (National) पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की शुरुआत, देश में निरोगता की एक नई शुरूआत

राष्ट्रीय (National) पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की शुरुआत, देश में निरोगता की एक नई शुरूआत

ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ (Shri Jagannath) मंदिर में सालाना रथ यात्रा उत्सव की तैयारियां तेज- आकर्षक का केन्द्र बन रहा है बहन सुभद्रा का रथ

ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ (Shri Jagannath) मंदिर में सालाना रथ यात्रा उत्सव की तैयारियां तेज- आकर्षक का केन्द्र बन रहा है बहन सुभद्रा का रथ

राम मंदिर (Ram Mandir) में हुई चोरी को लेकर सांसद आदित्य साहू ने तोड़ी चुप्पी ,कहा कि- योगी जी के राज्य में कोई अपराध छुप नहीं सकता

राम मंदिर (Ram Mandir) में हुई चोरी को लेकर सांसद आदित्य साहू ने तोड़ी चुप्पी ,कहा कि- योगी जी के राज्य में कोई अपराध छुप नहीं सकता

साइकिल मैराथन (marathon) का किया गया आयोजन, 250 युवाओं ने लिया हिस्सा

साइकिल मैराथन (marathon) का किया गया आयोजन, 250 युवाओं ने लिया हिस्सा

आटा मिल कर्मी (worker) की गोली मारकर हत्या, अज्ञात अपराधियों ने दिया खूनी वरदात को अंजाम

आटा मिल कर्मी (worker) की गोली मारकर हत्या, अज्ञात अपराधियों ने दिया खूनी वरदात को अंजाम

विधायक बसंत सोरेन (Basant Soren) ने किया कल्याणकारी योजनाओं का शिल्यान्यास, आवास, पेयजल, सड़क जैसी समस्याओं का होगा समाधान

विधायक बसंत सोरेन (Basant Soren) ने किया कल्याणकारी योजनाओं का शिल्यान्यास, आवास, पेयजल, सड़क जैसी समस्याओं का होगा समाधान

Leave a Comment