Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Koderma में सड़क पर बने गड्ढे ने ली वृद्ध महिला की जान, परिजनों में आक्रोश

गड्ढे
---Advertisement---

Koderma News: कोडरमा जिले में सड़कों की खराब हालत एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। एनएच-20 पर लख्खीबागी के पास एक गड्ढे के कारण स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 52 वर्षीय महिला मीना देवी की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब उन्हें इलाज के लिए स्कूटी से सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था।

मीना देवी, तिलैया थाना क्षेत्र के विद्यापुरी की निवासी थीं और उन्हें सीने में अचानक तेज़ दर्द उठा। परिवार के लोग आनन-फानन में उन्हें स्कूटी पर अस्पताल लेकर निकले। स्कूटी मृतका के भतीजे साकेत चंदेल चला रहे थे और उनके भाई विशाल पीछे बैठकर चाची को संभाल रहे थे।

Also Read: Koderma में सड़क पर बने गड्ढे ने ली वृद्ध महिला की जान, परिजनों में आक्रोश

जैसे ही वे लोग लख्खीबागी के पास पहुंचे, अचानक एक गड्ढा सामने आ गया। स्कूटी संतुलन खो बैठी और तीनों सवार गिर पड़े। मीना देवी और साकेत गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि विशाल को हल्की चोटें आईं। किसी तरह वे मीना देवी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मृतका के परिजनों ने एनएचएआई को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि यदि सड़क की मरम्मत समय पर हुई होती, तो यह हादसा नहीं होता।

घटना को लेकर कोडरमा उपायुक्त ऋतुराज ने जानकारी दी कि उक्त सड़क के चौड़ीकरण का टेंडर पहले ही हो चुका है और जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि एनएचएआई को गड्ढों की मरम्मत के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इसका प्रमुख कारण सड़कों पर जगह-जगह बने खतरनाक गड्ढे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment