Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad News: गोविंदपुर में एटीएम से छेड़छाड़, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

On: August 31, 2025 4:45 PM
Follow Us:
गोविंदपुर में एटीएम से छेड़छाड़, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
---Advertisement---

Dhanbad News: खबर धनबाद से हैं जहां शनिवार 30 अगस्त की शाम धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर के ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए एटीएम से छेड़छाड़ कर रहे एक युवक को पकड़ लिया और उसे सीधे गोविंदपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना ऊपर बाजार स्थित एक एटीएम बूथ पर हुई, जहाँ आरोपी पेचकस और प्लायर जैसे औज़ारों की मदद से मशीन से छेड़छाड़ कर रहा था। शक होने पर ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

थाने में पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम ऋतिक रोशन, उम्र करीब 24 साल, निवासी जिला नवादा (बिहार) बताया। पूछताछ में आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह एक संगठित गिरोह का सदस्य है। वह एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ कर अवैध रूप से पैसे निकालता है। ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और 30 अगस्त को गोविंदपुर थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक तेज पेचकस, एक प्लायर और एक एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आरोपियों से गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Also Read: Gaya में बीएमपी-3 के सब-इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने की हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी का कहना है कि यह मामला संगठित अपराध से जुड़ा हो सकता है और संभावना है कि इस गिरोह का संबंध बिहार और झारखंड के अन्य जिलों से भी हो। फिलहाल पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला, RTI से हुआ खुलास, कार्रवाई की मांग

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

Leave a Comment