Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

---Advertisement---

Jamtada: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हीरापुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी हीरापुर स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के पास जंगल में की गई, जहां आरोपी साइबर ठगी की योजना बना रहे थे।

गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर थाना प्रभारी मनोज महतो के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोच लिया। इनके पास से 15 मोबाइल फोन, 19 सिम कार्ड, और 1 एटीएम कार्ड बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

पुलिस के अनुसार ये आरोपी HDFC बैंक खाताधारकों को व्हाट्सएप पर फर्जी मैसेज भेजते थे, जिसमें एक APK फाइल शामिल होती थी। इस फाइल को डाउनलोड करते ही उपभोक्ताओं का निजी डेटा अपराधियों के पास पहुंच जाता था। इसके बाद वे उस डेटा के माध्यम से ई-वॉलेट के जरिए ठगी को अंजाम देते थे।

Also Read: बेतिया में करंट लगने से संविदा बिजली मिस्त्री की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 34/25 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अनजान लिंक या APK फाइल्स को डाउनलोड न करें और किसी भी संदिग्ध मैसेज की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment