Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गोड्डा में बड़ी चोरी का खुलासा: तीन चोर और एक सोनार गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद

On: May 1, 2025 9:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Godda: गोड्डा जिले के मोतिया ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सरा गांव में हुई एक बड़ी चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस घटना में पुलिस ने तीन चोरों और एक सोनार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, नकदी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

कुछ दिन पहले बक्सरा गांव के एक घर में चोरों ने दीवार काटकर लाखों रुपये के गहने और नकदी चुरा ली थी। यह घर शादी की तैयारियों में व्यस्त था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अनिमेष नेथानी के निर्देश पर एसडीपीओ अशोक रविदास के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी टीम गठित की गई थी।

तकनीकी शाखा की सहायता से की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें बांका (बिहार) के बौंसी थाना क्षेत्र के मर्शा गांव निवासी उमेश पासवान और मनोज पासवान, तथा गोड्डा जिले के पौड़याहाट थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव के अरुण प्रसाद यादव शामिल हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बक्सरा गांव में पहले हुई दो अन्य चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। चुराए गए सोना-चांदी को आरोपी बौंसी के डेम रोड स्थित श्रवण ज्वेलर्स में बेचते थे। इस मामले में चोरी का सामान खरीदने वाले सोनार शिव शंकर कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Also Read: मजदूर दिवस पर मौत का साया: भवनाथपुर सेल में लापरवाही से मजदूर की दर्दनाक मौत

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो कीपैड मोबाइल, एक टचस्क्रीन मोबाइल और चोरी के गहनों को बेचकर प्राप्त ₹5,200 नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी के शिकार पीड़ित का आधार कार्ड और बैंक पासबुक भी बरामद हुआ है।

फिलहाल, पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। गोड्डा पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में राहत की भावना है और चोरी की घटनाओं पर रोक लगने की उम्मीद जगी है।

संवाददाता: योगेश सिंह

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रिंस खान गिरोह पर हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, बम-पिस्तौल और धमकी भरे पर्चे बरामद

प्रिंस खान गिरोह पर हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, बम-पिस्तौल और धमकी भरे पर्चे बरामद

विश्व आदिवासी दिवस: रांची में कल से सजेगा आदिवासी संस्कृति का रंग, मोरहाबादी में जुटेंगे 5 हजार से अधिक कलाकार

विश्व आदिवासी दिवस: रांची में कल से सजेगा आदिवासी संस्कृति का रंग, मोरहाबादी में जुटेंगे 5 हजार से अधिक कलाकार

JPSC-JSSC विवाद पर निशिकांत दुबे और संजय सेठ का बड़ा बयान, बोले- 13 के बाद छात्रों के साथ धरने पर बैठेंगे

JPSC-JSSC विवाद पर निशिकांत दुबे और संजय सेठ का बड़ा बयान, बोले- 13 के बाद छात्रों के साथ धरने पर बैठेंगे

रांची: JPSC-JSSC मुद्दे पर सरकार दो अलग-अलग छात्र गुटों से कर रही है बात

रांची: JPSC-JSSC मुद्दे पर सरकार दो अलग-अलग छात्र गुटों से कर रही है बात

देवघर: बासुकीनाथ मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो फंगस लगा पेड़ा जब्त कर नष्ट कराया

देवघर: बासुकीनाथ मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो फंगस लगा पेड़ा जब्त कर नष्ट कराया

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

Leave a Comment