Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हजारीबाग में शराब दुकान से 19.65 लाख रुपये की बड़ी चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

---Advertisement---

Hazaribagh: मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मेरू स्थित कम्पोजिट शराब दुकान में गुरुवार रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। शुक्रवार सुबह लगभग 10:25 बजे दुकान के प्रभारी सह विक्रेता प्रशीत कुमार एवं कमलेश प्रसाद गुप्ता ने दूरभाष के माध्यम से मुफस्सिल थाना को इस चोरी की सूचना दी।

सूचना मिलते ही दुकान का संचालन करने वाली एजेंसी मेसर्स मल्टी फैकल्टी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि मुकेश पासवान, आंतरिक अंकेक्षक शुभम कुमार और अन्य कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान दुकान के बाहर पहले से ही विक्रेता शिवशंकर कुमार मेहता, कारू महतो और दीपक कुमार काली मेहता मौजूद थे।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि दुकान का रात्रि प्रहरी बीते कई दिनों से ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हो रहा था। इसकी मौखिक जानकारी संबंधित सुरक्षा एजेंसी यूनीक नेलक फोर्स प्राइवेट लिमिटेड को कई बार दी जा चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस सुरक्षा उपाय नहीं किए गए।

जांच के दौरान पाया गया कि दुकान के बाहर लगे ताले को तोड़कर चोरों ने भीतर प्रवेश किया। दुकान के भीतर रखे कैश बॉक्स से ₹54,308 की राशि सुरक्षित मिली, लेकिन आंतरिक अंकेक्षण में यह खुलासा हुआ कि गुरुवार की रात कुल ₹19,64,710 (उन्नीस लाख चौसठ हजार सात सौ दस रुपये) की नकदी चोरी हो गई है।

चोरी की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, सुरक्षा एजेंसी की लापरवाही को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और चोरों की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Also Read: हजारीबाग यूथ विंग ने श्री शिव परिवार, दुर्गा माता एवं पंचमुखी हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की शोभायात्रा का किया भव्य स्वागत

स्थानीय प्रशासन और दुकान प्रबंधन से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

Leave a Comment