Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मैथन डैम में तीन युवकों से बंदूक की नोक पर बाइक लूटी, पुलिस कर रही जांच

---Advertisement---

Dhanbad: निरसा अनुमंडल के अंतर्गत मैथन ओपी क्षेत्र में स्थित मैथन डैम इलाके में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां तीन युवकों से बंदूक की नोक पर बाइक लूट ली गई। पीड़ित युवकों ने मैथन ओपी में घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़ित युवक शिव कुमार तांडिया, जो कुमारधुबी चापड़ा डंगाल के निवासी हैं, ने बताया कि वह अपने दो साथियों वीर तांडिया और सोमेन पाल के साथ मैथन गोगना स्पोर्ट्स होस्टल घूमने गए थे। लौटते समय, जब वे स्पोर्ट्स होस्टल से थोड़ा आगे बढ़े, तभी शाम करीब चार बजे तीन युवक पैदल रास्ते में खड़े नजर आए।

जैसे ही वे पास पहुंचे, तीनों संदिग्ध युवकों ने उन्हें रोक लिया और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। भयभीत युवकों के सामने अपराधियों ने शिव कुमार की काले और लाल रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (नंबर: JH 10CR 4973) लूट ली और मौके से फरार हो गए।

घटना से स्तब्ध युवकों ने शोर मचाया और पीछे से भागते हुए अपराधियों का एक छोटा वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है।

Also Read: तोपचांची में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप वैन पलटी, 40 घायल

मैथन ओपी प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। वीडियो फुटेज और घटनास्थल से मिले अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भय का माहौल है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

रिपोर्ट: धर्मेंद्र शर्मा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment