Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पूर्व सांसद और झारखंड सरकार में मंत्री रह चुके चंद्रशेखर दुबे का निधन

चंद्रशेखर दुबे
---Advertisement---

Dhanbad News: कांग्रेस नेता और झारखंड के वरिष्ठ राजनेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के लिए उन्हें राजधानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली।

ददई दुबे का जन्म 2 जनवरी 1946 को हुआ था। उन्होंने लंबे समय तक झारखंड की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। वे झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके थे और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते थे।

Also Read: Bihar Chunav से पहले बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, 52 जिलों में नए प्रभारी तैनात; पटना की जिम्मेदारी प्रेम रंजन को

चंद्रशेखर दुबे भारत की 14वीं लोकसभा के सदस्य भी रहे। इस दौरान उन्होंने संसद में झारखंड के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी और झारखंड की राजनीति को एक गहरा आघात लगा है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार रांची में किया जाएगा। उनके निधन पर कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment